""""8 NEWS CG-""""दुर्ग पुलिस का अपराधियों पर एक्शन: हेरोइन तस्करी से लेकर हथियार"""वाहन फर्जीवाड़ा, BSP में कॉपर चोरी और अवैध वसूली तक बड़ी कार्रवाई,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,""""दुर्ग पुलिस का अपराधियों पर एक्शन: हेरोइन तस्करी से लेकर हथियार"""वाहन फर्जीवाड़ा, BSP में कॉपर चोरी और अवैध वसूली तक बड़ी कार्रवाई,,,,,
 खुर्सीपार में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 70.460 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार; दो नाबालिग भी पकड़े गए,,,,,
भिलाई-खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,,70.460 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 14 लाख 9 हजार 200 रुपये है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक 03, जीरो स्ट्रीट स्थित एक मकान में अवैध रूप से हेरोइन का विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए खुर्सीपार पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी की।पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद महिला ने भागने का प्रयास किया, जिसे टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 70.460 ग्राम हेरोइन, 2 लाख 35 हजार 100 रुपये नगद, 19 नग सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण एवं बर्तन, 8 मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए।
जब्त सोने के आभूषणों का वजन करीब 71.35 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 65 हजार रुपये है। चांदी के आभूषण एवं बर्तनों की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये और मोबाइल फोन की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 29 लाख 22 हजार 300 रुपये है।मामले में जसबीर कौर उर्फ सोनू (25), नितेश सोनी (32) और तिरकेश निषाद (21) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।खुर्सीपार थाने में अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत धारा 8, 21(ख), 27A एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आवासीय क्षेत्र में हेरोइन को अवैध रूप से रखने और बेचने की बात सामने आई है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

सुपेला में सरेराह धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार,,,,,
भिलाई-सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 14 इंच लंबा धारदार हथियार बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कांट्रेक्टर कॉलोनी स्थित हरा मैदान के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।मौके पर एक युवक हथियार लहराते हुए मिला। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसकी पहचान सोनू ठाकुर उर्फ धनेश्वर साव (22), निवासी इंदिरा नगर, सुपेला के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 इंच लंबा धारदार हथियार, जिसमें फल की लंबाई करीब 9.5 इंच है, बरामद कर जब्त किया।
आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1393/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजीव उर्वसा, आरक्षक आशीष साहू एवं आरक्षक प्रदीप सिंह की भूमिका रही।दूसरे वाहन का नंबर इस्तेमाल कर रहे थे, बिना रजिस्ट्रेशन वाहन की खरीद-बिक्री; दो फरार आरोपी गिरफ्तार,,,
दुर्ग-थाना मोहन नगर पुलिस ने वाहन के पंजीयन नंबर के दुरुपयोग और बिना पंजीयन नंबर वाले वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार थाना मोहन नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 600/2026 में पहले एक आरोपी विजय सेन को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की गई।लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने रोहित कुमार कंकरिया (51), निवासी सिंधिया नगर, दुर्ग और अनूप रावलानी (55), निवासी नेहरू नगर, भिलाई को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक प्रकरण में बिना पंजीयन नंबर वाले वाहन की खरीद-बिक्री और दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक के कथित दुरुपयोग से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। पंजीयन नंबर के दुरुपयोग के चलते वास्तविक वाहन स्वामी को ट्रैफिक चालान एवं टोल राशि से संबंधित संदेश प्राप्त होने की बात भी जांच में सामने आई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 600/2026 में धारा 336(3), 340(2), 345(3), 347(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।दुर्ग पुलिस ने वाहन खरीदते और बेचते समय पंजीयन, स्वामित्व एवं वैध दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है।

नशे में CNG गैस ट्रक दौड़ा रहा था चालक, पुलिस के इशारे पर नहीं रुका; पीछा कर पकड़ा, ब्रेथ एनालाइजर में 410 MG अल्कोहल,,,,
दुर्ग-यातायात पुलिस दुर्ग ने शराब के नशे में भारी वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार चालक CNG गैस सिलेंडर से लदे ट्रक को तेज गति और असुरक्षित तरीके से चला रहा था। पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे भागने की कोशिश की।यातायात पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन द्वारा कार्रवाई के दौरान MP 37 ZL 4367 क्रमांक का ट्रक संदिग्ध तरीके से चलता दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक वाहन को लहराते हुए चला रहा था।पुलिस टीम ने ट्रक को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने कथित तौर पर निर्देश की अनदेखी की। इसके बाद यातायात पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया और लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास उसे रोक लिया।चालक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें 410 MG शराब की मात्रा पाई गई। इसके बाद ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई और प्रकरण को न्यायालय में अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक में CNG गैस सिलेंडर होने के कारण नशे की स्थिति में भारी वाहन चलाना दुर्घटना की आशंका को बढ़ा सकता था। कार्रवाई में ASI रेमन साहू, कांस्टेबल अंकित राय, साहिल खान और वरुण समासदार की भूमिका रही।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से शराब या किसी अन्य नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की अपील की है। BSP में कॉपर वायर चोरी: फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पहले 160 किलो कॉपर वायर बरामद,,,,
भिलाई-भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी के मामले में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 160 किलो कॉपर वायर बरामद कर चुकी है।पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से कुछ लोग कॉपर वायर चोरी कर ले जा रहे थे। 13 अगस्त को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में मामला दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है, तथा 7 हजार रुपये कीमत का एक स्मार्टफोन बरामद किया था। कुल जब्ती 47 हजार रुपये की बताई गई थी।विवेचना के दौरान घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी रही। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 20 सितंबर को ग्राम जोरातराई क्षेत्र में दबिश देकर निखिल कुमार साहू (20) और किशन ठाकुर (22) को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों की घटना में संलिप्तता सामने आने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा दीवार फांदकर प्लांट परिसर में प्रवेश करने और कॉपर वायर समेत अन्य सामग्री चोरी करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।
कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की भूमिका रही।

20 हजार के कर्ज के बाद बढ़ी रकम की मांग, महिला और बेटे से मारपीट का आरोप; तीन गिरफ्तार,,,,
भिलाई-थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने उधार रकम की कथित वसूली के दौरान महिला और उसके बेटे से मारपीट तथा धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने अपने पति के उपचार के लिए 20 हजार रुपये उधार लिए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मूलधन और ब्याज चुकाने के बाद भी उससे अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही थी।पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को श्रीमती रेखा ताण्डी ने थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि पति के इलाज के लिए उन्होंने पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव से 20 हजार रुपये उधार लिए थे।शिकायत के अनुसार रकम पर साप्ताहिक ब्याज की मांग की जा रही थी। एकमुश्त अतिरिक्त रकम देने में असमर्थता जताने पर पूजा राव कथित रूप से उन्हें अपने वाहन से सेक्टर-01 स्थित अपने घर ले गईं।आरोप है कि वहां पूजा राव, चंदन राव और प्रवीण शर्मा ने महिला एवं उसके पुत्र से अतिरिक्त रकम की मांग की और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पूजा राव के घर की तलाशी के दौरान शिकायतकर्ता का एक कोरा चेक और संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए।पुलिस ने पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव (42), चंदन राव (25) और प्रवीण शर्मा (48) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि उधार या ब्याज से संबंधित विवाद में धमकी, मारपीट अथवा जबरन वसूली की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,