"""""8 NEWS CG -""""खपरगंज उपद्रव कांड में बड़ी गिरफ्तारी: दूसरे गुट का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार,,,,रक्षाबंधन की रात पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मची थी दहशत,,,,, घटना के बाद दोनों गुटों के खिलाफ सिटी कोतवाली मे है अपराध दर्ज,,,,,,,पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपी राम सिंह ठाकुर MP के पन्ना जिले -ग्राम से पकड़ाया,,,, एक गुट के मुख्य आरोपी सोहेल सहित दोनों गुटों से कई पहले ही सलाखों के पीछे,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
खपरगंज उपद्रव कांड में बड़ी गिरफ्तारी: दूसरे गुट का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार,,,,
रक्षाबंधन की रात पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मची थी दहशत, घटना के बाद दोनों गुटों के खिलाफ सिटी कोतवाली मे है अपराध दर्ज; पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपी पन्ना से पकड़ाया,,,, एक गुट के मुख्य आरोपी सोहेल सहित दोनों गुटों से कई पहले ही सलाखों के पीछे,,,,,

बिलासपुर- न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज में रक्षाबंधन की रात हुए विवाद, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मामले में दूसरे गुट के मुख्य आरोपी बताए जा रहे राम सिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित तौर पर अपने मित्र धीरेंद्र पटेल के घर में छिपकर रह रहा था। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं, जिसके बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली।
रक्षाबंधन की रात विवाद ने लिया था,,,,, उग्र रूप
दरअसल, यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके का है। यह क्षेत्र लंबे समय से विभिन्न समाजों के लोगों के बीच भाईचारे, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। लोग यहां विभिन्न त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते आए हैं। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे पर्व की रात दो गुटों के बीच हुए विवाद ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया।
विवाद बढ़ने के बाद पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। करीब कई घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा। अचानक बने इस माहौल से स्थानीय लोगों, महिलाओं और बच्चों में भय का वातावरण देखने को मिला। कई परिवारों ने अपने घरों में रहकर स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया।
पुलिस ने संभाली कानून-व्यवस्था, दोनों पक्षों पर कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिये लाठी चार्ज के साथ आंसू गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा । कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतरिक़्त पुलिस बल तैनात किया गया और उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों गुटों की ओर से बड़ी संख्या(50) में लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।वही इस मामले में पुलिस ने पहले ही दूसरे गुट के आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया था। अब राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीमों ने लगातार की संभावित ठिकानों पर दबिश
राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस को आरोपी के मध्यप्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माकरी कुठार में उसके मित्र धीरेंद्र पटेल के घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के साथ घटना में उसकी भूमिका और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है।
शांति और भाईचारे का संदेश देने निकाला गया,,,शांति मार्च
खपरगंज की घटना के बाद बिलासपुर में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस की ओर से लोगों से लगातार अपील की गई। सर्व समाज की सहभागिता के साथ शांति मार्च भी निकाला गया। इस दौरान लोगों को बिलासपुर की पुरानी सामाजिक समरसता, भाईचारे और कौमी एकता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, हिंसा, पत्थरबाजी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब आगे की कार्रवाई पर नजर
राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद खपरगंज उपद्रव मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ गई है। शहरवासियों की नजर अब इस बात पर है कि मामले में पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
बिलासपुर जैसे शांतिप्रिय शहर में हुई इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की जरूरत को सामने रखा है। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें और अफवाहों से बचें। शासन व प्रशासन के लिए गिरफ्तारी के बाद न्यायालय तक आरोपी राम सिंह ठाकुर को पेश करना एक बड़ी चुनौती के रूप मे शहर वासी देख रहे है? जो कि शहर वासियों और अमन पसंद वासियों को नजर आ रहा है? शहर वासियों का मानना है? कि जिस तरह से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शहर में पूरे राज्य से लोगों को बुलाने की अपील सोशल मीडिया के माध्यम से की गई है,,,, वही फरारी के दौरान सोशल मीडिया में जिस तरह से लगातार वीडियो वायरल किया जा रहा था,,उससे कहीं ना कहीं शहर की शांति व्यवस्था और माहौल फिर से बिगड़ने का अंदेशा शहर वासियों ने जताया है,,, अब शासन प्रशासन इन लोगों को शहर के बाहर किस तरह से रोकती है या फिर शहर के भीतर किस तरह से कानून व्यवस्था का इंतजाम करती है,,,इस पर शहर वासियों की अब सारी नजर भरोसे के साथ टिकी हुई है,,,बिलासपुर शासन और प्रशासन के लिये एक चुनौती बने हुए हैं की किस तरह से आरोपी को कोर्ट पेश किया जाए और जेल दाखिल कराया जाए और इस बीच शांति के टापू कहे जाने वाले न्यायधानी बिलासपुर को अपना,,,मान और सम्मान और पहचान और शांति का टापू पहचान बनाये रखने के लिए शासन और प्रशासन क्या सख्त इंतजाम करती है इस पर भी शहर वासियों की नजर बराबर बनी हुई है ताकि भविष्य में खपरगंज जैसे हालात शहर में फिर से निर्मित ना हो इस पर शहर वासियों ने कानून शासन प्रशासन की व्यवस्थाओं पर अपना भरोसा पूर्णता जताया हैं!
नोट """- जिस तरह बिलासपुर पुलिस व शासन प्रशासन के द्वारा लगातार इस मामले में कार्रवाई व शांति की अपील की गई है,,,वह निश्चित रूप से सहरानीय है,, आगे ऐसी कोई भी स्थिति निर्मित नहीं होगी ऐसा भरोसा बिलासपुर के वासियों ने ज़ताया  है,,,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,