""""8 news cg -""" पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल आदेश जारी,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने 6 पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए

बिलासपुर /जांजगीर-चांपा-पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल करते हुए 6 अधिकारियों को नवीन जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश में निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव किया गया है,,,आदेश के अनुसार निरीक्षक शिवानंद सिंह, जो वर्तमान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जांजगीर में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी मुलमुला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं निरीक्षक पारस पटेल, वर्तमान थाना प्रभारी मुलमुला को थाना प्रभारी बम्हनीडीह के साथ-साथ प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा, जांजगीर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को थाना प्रभारी अकलतरा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है। निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी सारागांव को थाना प्रभारी पामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।निरीक्षक सावन कुमार सारथी, जो वर्तमान में थाना प्रभारी पामगढ़ थे, उन्हें थाना प्रभारी अकलतरा पदस्थ किया गया है।इसके अलावा उप निरीक्षक, दिलीप कुमार सिंह वर्तमान थाना प्रभारी बम्हनीडीह को थाना जांजगीर में पदस्थ किया गया है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने तथा अधिकारियों की कार्यक्षमता का बेहतर उपयोग करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापना आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,