""""8 news cg -""""कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ो लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे,, कांग्रेस नेता""त्रिलोक चंद्र श्रीवास,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ो लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे,, कांग्रेस नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास,,,,,,

बिलासपुर -राष्ट्रीय समन्वयक - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, AICC  नई दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष- सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ त्रिलोक श्रीवास,,,आज ग्राम लोखंडी के पंच उपसरपंच सरपंच एक सैकड़ो ग्रामवासी एवं समाज के पदाधिकारी के साथ निर्दोष  व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रज़नेश सिंह को ज्ञापन दिया चर्चा किया, विदित हो कि  दिनांक 7 सितंबर को तखतपुर विधानसभा के ग्राम लोखंडी एवं उसलापुर के युवाओं के बीच में आपसी वाद विवाद मारपीट हो गया था, जिसमें घायल युवक शेख इस्माइल की मृत्यु हो गई, इस पर पुलिस ने गिरफ्तारी करते हुए गांव के कुछ युवा जैसे कि प्रद्युम्न श्रीवास आदि को जो इस घटना मे शामिल ही नहीं थे आरोपी बना दिया है, उक्त वाद विवाद में प्रद्युमन श्रीवास्तव शामिल नहीं थे वह घायल व्यक्ति को सरपंच बलराम पटेल के बोलने पर सिम्स पहचाने 112 गाड़ी में छोड़ने गए थे, बाद में पुलिस ने उन्हें ही आरोपी बना दिया, इस अवसर श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि किसी की भी मौत होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो लोग इस घटना में शामिल है उन्हें सजा मिले, दोषी व्यक्तियों को दंड मिले,वे लोग दोषी व्यक्तियों के पक्ष मे कतई नहीं है, परंतु निर्दोष व्यक्तियों को इसमें आरोपी ना बनाया जाए, उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रद्युम्न श्रीवास एवं अन्य वह युवा जो इस मामले में निर्दोष है, वह यदि इस घटना में शामिल रहते तो बाकी आरोपियों की तरह बाहर भाग जाते वह घायलों को पुलिस की गाड़ी 112 में अस्पताल पहुंचाने क्यों ले जाते,  एवं घटना 7 सितंबर की थी तो संलिपित आरोपीगण की गिरफ्तारी 8 तारीख के 9 तारीख को हो जाता तो आज निर्दोष व्यक्ति परेशान नहीं होते, इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत मे निर्दोष व्यक्तियों को नहीं फंसाया जाएगा, सभीको न्याय मिलेगा, उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को इस पर जांच करने के लिए भी निर्देशित किया, इस अवसर पर, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं ग्राम के सरपंच श्री बलराम पटेल उप सरपंच बसंत गढ़वाल सेन समाज के सुरेंद्र श्रीवास चंद्रमणि श्रीवास मनोज श्रीवास, राजकुमार श्रीवास शुभम श्रीवास निखिल श्रीवास लोकेश श्रीवास नरेंद्र श्रीवास आशीष श्रीवास मनोहर श्रीवास सुदर्शन श्रीवास रामसनेही पटेल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थेl

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,