""""8 NEWS CG -""""सरकंडा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चोरी का माल बरामद,,,,,, """"राजनीतिक पद दिलाने के नाम पर ठगी की आरोपीया महिला गिरफ्तार,,,,""""इधर तोरवा मे पुरानी रंजिश में मारपीट का केस दर्ज,,,,,,
सरकंडा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चोरी का माल बरामद,,,,,, """"राजनीतिक पद दिलाने के नाम पर ठगी की आरोपीया महिला गिरफ्तार,,,,""""इधर तोरवा मे पुरानी रंजिश में मारपीट का केस दर्ज,,,,,,
निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा,,,,,
सरकंडा पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा, करीब 27 हजार रुपये के सामान की चोरी का मामला; न्यायिक रिमांड पर भेजा
बिलासपुर- सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मोबाइल फोन और दो पावर बैंक सहित करीब 27 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया सबिना बेगम पति इमरान खान, निवासी मुरूम खदान, अशोक नगर, खमतराई, सरकंडा ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर की रात वह अपने परिवार के साथ अशोक नगर स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में सोई थीं। मकान में अभी दरवाजा नहीं लगा था और प्रवेश स्थान पर त्रिपाल लगाया गया था।26 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे उठने पर उन्होंने देखा कि घर में रखे कपड़ों के बैग से आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मंगलसूत्र और पायल गायब थे। इसके अलावा पड़ोसी रईस खान का मोबाइल फोन और पावर बैंक भी नहीं मिला। जांच में चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई। शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1387/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कैलाश साहू नामक युवक चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कैलाश साहू पिता संतोष साहू उर्फ डैनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी डीएलएस कॉलेज के पीछे, मुरूम खदान, अशोक नगर, सरकंडा को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया।
यह सामान हुआ बरामद,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पावर बैंक, जिनमें एक जेब्रोनिक और एक सिसका कंपनी का है, जियो कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन, सिल्वर कलर की 21 नग बड़ी और 114 नग छोटी आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा सोने के रंग की 27 नग आर्टिफिशियल ज्वेलरी मंगलसूत्र बरामद किए हैं।मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस टीम द्वारा की गई।राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा, 82.63 लाख रुपये की ठगी का आरोप,,,,,
पार्टी फंड और ज्वाइनिंग के नाम पर रकम लेने वाली महिला गिरफ्तार, मोबाइल और दस्तावेज बरामद,,,,
बिलासपुर-सरकंडा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में बड़ा पद दिलाने और पार्टी में ज्वाइनिंग कराने का झांसा देकर 82 लाख 63 हजार 194 रुपये की कथित ठगी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने राजनीतिक प्रभावशाली लोगों से करीबी संपर्क होने का दावा कर प्रार्थी का विश्वास हासिल किया और बाद में पार्टी फंड तथा कागजी प्रक्रिया के नाम पर रकम ली। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी चेतन आनंद दुबे, निवासी श्री विहार, सरकंडा, बिलासपुर ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान निखत परवीन शाबरी उर्फ निकहत शाबरी उर्फ निक्की से हुई थी। आरोपी महिला ने खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए केंद्र एवं राज्य के बड़े नेताओं से करीबी संपर्क होने की बात कही।शिकायत के अनुसार, जमीन विवाद को सुलझाने के नाम पर महिला ने प्रार्थी का विश्वास हासिल किया। इसके बाद प्रार्थी की बेरोजगारी और राजनीति में रुचि का हवाला देते हुए उसे राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने तथा पार्टी में ज्वाइनिंग कराने का प्रलोभन दिया गया।दोस्तों के खातों और नकद के जरिए रकम लेने का आरोप,,पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक पार्टी फंड और अन्य कागजी प्रक्रिया के नाम पर प्रार्थी से रकम ली गई। यह रकम प्रार्थी के अलावा उसके परिचितों सतीश अग्रहरी, अंकित पाण्डेय और डॉ. गायत्री गुप्ता के खातों के माध्यम से तथा नकद दी गई। शिकायत में कुल 82,63,194 रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है।प्रार्थी द्वारा रकम वापस मांगने और राजनीतिक पद के संबंध में जानकारी लेने पर आरोपी महिला द्वारा कथित रूप से धमकी देने और झूठे मामलों में फंसाने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1376/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पहुंची पुलिस टीम,,,मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सरकंडा से विशेष पुलिस टीम आरोपी की तलाश में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के झगराखांड और खोंगापानी क्षेत्र के लिए रवाना की गई। स्थानीय पुलिस बल एवं गवाहों की सहायता से आरोपी निखत परवीन शाबरी को उसके निवास स्थान से अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके कब्जे से मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा प्रार्थी से संबंधित दस्तावेज एवं बायोडाटा बरामद किए गए हैं।विवेचना के दौरान आरोपी के पूर्व आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आने पर प्रकरण में धारा 119(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पूर्व में भी दर्ज बताए गए हैं मामले,,,,पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज रहे हैं। इनमें झगराखांड थाने में वर्ष 2023 के मारपीट, वसूली/ब्लैकमेलिंग और जुआ प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण तथा रायपुर के सिविल लाइन थाने में वर्ष 2021 का धारा 384 भादवि से संबंधित प्रकरण शामिल बताया गया है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि राजनीतिक पद, प्रभावशाली लोगों से संपर्क या किसी संस्था में नियुक्ति दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले व्यक्तियों के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
चाचा बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी बरसीं लाठियां, तोरवा पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर- तोरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक और उसके चाचा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद को सुलझाने के बहाने युवक को दाऊ बाबा मंदिर के पास बुलाया गया, जहां आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेसबॉल बैट और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। युवक के सिर और पैरों में चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनकी कलाई में चोट आई।जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान युवक का उत्तम निर्मलकर और उसके पिता गणेश निर्मलकर के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद विवाद को सुलझाने के नाम पर उत्तम ने युवक को 12:30 बजे दाऊ बाबा मंदिर के पास बुलाया।
पीड़ित के वहां पहुंचने पर उत्तम निर्मलकर अपने पिता और अन्य साथियों के साथ मौजूद था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर वहां विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।बेसबॉल बैट से सिर और पैरों पर हमला,,,शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान युवक को जान से मारने की धमकी दी गई और बेसबॉल बैट से उसके सिर तथा पैरों पर हमला किया गया। मारपीट में युवक को चोटें आईं।युवक को पिटता देखकर उसके चाचा राजेश रजक मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उनकी दाहिनी कलाई में चोट आई।
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा बीच-बचाव किए जाने के बाद विवाद शांत हुआ। घटना के बाद पीड़ित ने तोरवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर तोरवा पुलिस ने उत्तम निर्मलकर, गणेश निर्मलकर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों का सत्यापन किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें