""""8 NEWS CG-""""कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया """"भव्य"स्वागत,,,,,
कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया भव्य स्वागत,,,,
रायपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं से हुई राजनीतिक चर्चा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक रहे मौजूद,,,,,
बिलासपुर-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव एवं सांसद सुखदेव भगत के प्रथम रायपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा भी हुई।
प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत के रायपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने साथियों के साथ स्वागत के लिए पहुंचे। उन्होंने श्री भगत का आत्मीय अभिनंदन करते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत एवं अमितेश शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस महेश मिश्रा, कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, राहुल गोरख, मुकेश अग्रवाल, हृदयेश कश्यप, कृष्णा श्रीवास, रवि बघेल, चरण सिंह, राज मंगल बाजपेई, कामरान खान, सुरेंद्र सिंह सैनी, शुभम श्रीवास एवं धर्मेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत के स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की बात कही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें