""""8 NEWS CG-""""गणेश उत्सव के बीच"""रायपुर पुलिस का चौतरफा एक्शन""नशा-शराब से लेकर अपराधियों पर कसा शिकंजा,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
गणेश पंडालों के आसपास पुलिस का विशेष अभियान,,,,
गणेश पंडालों के आसपास पुलिस का सख्त पहरा, अड्डेबाजी करने वाले 10 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,,,,,,

बिलासपुर/रायपुर- गणेश उत्सव के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने रायपुर पुलिस द्वारा लगातार विशेष निगरानी और अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला एवं सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू के निर्देशन में 19-20 सितंबर की दरम्यानी रात गणेश पंडालों के आसपास विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सिविल लाइन अनुभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी करने वाले लोगों तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जयराम साहू, वीरेन्द्र साहू, मोहन साहू उर्फ अंशु, नंदी महानंद उर्फ राहुल, अल्ताफ अली, जलेश्वर नाथ, प्रमोद साहू और मनीष साहू के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं थाना तेलीबांधा क्षेत्र में यशवंत साहू एवं सोमनाथ साहू के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, नशाखोरी, उपद्रव अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

नॉर्थ जोन पुलिस का एक्शन: 12 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 8 गुंडा-निगरानी बदमाशों की हुई चेकिंग,,,,,
रायपुर- अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और निगरानी अभियान जारी है। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे के मार्गदर्शन में 20 सितंबर को उरला, पंडरी, खम्हारडीह और गुढ़ियारी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना उरला पुलिस ने दो इस्तगासा प्रकरणों में 6 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना पंडरी में एक व्यक्ति, थाना खम्हारडीह में एक व्यक्ति तथा थाना गुढ़ियारी में तीन प्रकरणों में चार व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही थाना खम्हारडीह पुलिस ने 8 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना बुलाकर चेकिंग एवं पूछताछ की। पुलिस ने उनकी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।
पुलिस के मुताबिक अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सतत निगरानी और गुंडा-निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

डी.डी. नगर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 34 पाव मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,
रायपुर-अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डी.डी. नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 6.120 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,400 रुपये है, बरामद की है।पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईंट भट्ठा सरोना निवासी मुकेश कुमार साहू अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी मुकेश कुमार साहू (30), निवासी ईंट भट्ठा सरोना को पकड़ा। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की थैली में रखी 34 पाव देशी मदिरा मसाला शराब बरामद हुई।मामले में थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 593/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
"""यातायात पुलिस की मानवीय पहल"""ऑटो में छूटा सोने के जेवर और 9 हजार रुपये से भरा बैग, CCTV ने मिलाया सामान से मालिक का रास्ता,,,,,,
रायपुर-रायपुर यातायात पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में छूटे सोने के जेवर, 9 हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर महिला को वापस सौंप दिया।जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को एक महिला ने यातायात थाना पचपेड़ीनाका पहुंचकर बताया कि वह घड़ी चौक से ऑटो में सवार होकर पचपेड़ीनाका पहुंची थी। ऑटो से उतरते समय उसका बैग उसी वाहन में छूट गया। बैग में 9 हजार रुपये नकद, सोने की कान की खूंटी और अन्य जरूरी सामान था।मामले की जानकारी मिलने के बाद निरीक्षक गोविंद यादव के मार्गदर्शन में यातायात टीम ने तत्काल आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में ऑटो का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा था, लेकिन उसके सामने “जय महाकाल” लिखा नजर आया।
इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न ऑटो स्टैंड और मार्गों पर लगातार दो दिनों तक पतासाजी की। 19 सितंबर को पुलिस ने उक्त ऑटो और उसके चालक राजा शर्मा की पहचान कर उसे यातायात थाना पचपेड़ीनाका बुलाया।पूछताछ के दौरान चालक ने बैग सुरक्षित होने की जानकारी दी। थाना परिसर में महिला के सामने बैग खोला गया। महिला ने अपने सोने के जेवर, 9 हजार रुपये और अन्य सामान का मिलान किया, जो सही-सलामत मिला।
इस कार्रवाई में निरीक्षक गोविंद यादव के नेतृत्व में आरक्षक 2418 रज्जाक खान की विशेष भूमिका रही। सामान वापस मिलने पर महिला ने रायपुर पुलिस एवं यातायात टीम के प्रति आभार जताया।

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, डी.डी. नगर पुलिस ने आरोपी को दबोचा,,,,,
रायपुर-डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के शीतला पारा में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 17 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है।
पुलिस के अनुसार पुराने विवाद को लेकर आरोपी राजप्रताप सिंह ठाकुर (29) ने नीरज भोई के साथ गाली-गलौज की और उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। घटना में नीरज के सीने और बाईं पसली में चोट लगने की जानकारी पुलिस ने दी है।रिपोर्ट पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 588/2026 के तहत धारा 296, 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। लगातार प्रयास के बाद आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।चाकू से हमला और वसूली के मामले में आरोपी योगेश यादव दोषी, 5-5 साल के सश्रम कारावास की सजा,,,,,
रायपुर-खमतराई थाना क्षेत्र के वर्ष 2025 के एक मामले में चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय रायपुर ने आरोपी योगेश यादव को विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध करते हुए सजा सुनाई है।
मामला 17 मई 2025 का है। पुलिस के अनुसार रावांभाठा स्थित रुकमणी किराना स्टोर्स के पास आरोपी योगेश यादव ने गिरधर साहू को रोककर पैसों की मांग की और धारदार हथियार से हमला किया था। उपचार के दौरान चिकित्सकीय साक्ष्य में बाईं पसली में चोट एवं फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटों का उल्लेख किया गया था।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया था।
प्रकरण में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश रायपुर बृजेश राय ने 10 सितंबर 2026 को फैसला सुनाया। न्यायालय ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2), 119(2) एवं 126(2) के तहत दोषसिद्ध किया, जबकि धारा 296 से दोषमुक्त किया।धारा 118(2) एवं 119(2) में आरोपी को 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1,000-1,000 रुपये अर्थदंड, जबकि धारा 126(2) में 1 माह के सश्रम कारावास एवं 1,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। सभी सजाएं साथ-साथ भुगताई जाएंगी।

आजाद चौक में नशीली टेबलेट की खेप पकड़ी, 40 हजार की 100 नाईट्रोसन-10 टैबलेट जब्त,,,,,
रायपुर- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 नग नाईट्रोसन-10 टैबलेट, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आजाद चौक क्षेत्र में सताक्षी मंदिर के सामने स्थित खाली प्लॉट के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहा है।सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम धनेश संगतानी (22) बताया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 100 नग नाईट्रोसन-10 टैबलेट बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी से दवाओं के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।मामले में थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 224/26 के तहत धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से नशीली टेबलेट जब्त की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,