""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर मारपीट, युवक ने सिर पर वार और कान काटने का लगाया आरोप,,,,,
पुराने विवाद को लेकर मारपीट, युवक ने सिर पर वार और कान काटने का लगाया आरोप,,,,,
बिलासपुर-शहर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष के युवक ने सिर, पैर और कान में चोट लगने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच की है। देवेन वस्नो, उम्र 28 वर्ष, का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक का दावा है कि उसके सिर पर किसी वस्तु से वार किया गया, जिसके बाद पैरों पर भी हमला किया गया। उसने कान पर
देवेन्द्र के मुताबिक, करीब दो महीने पहले यूनुस खान नाम के युवक के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। पीड़ित का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज भी की जाती थी। घटना के दौरान इमूस खान के परिवार से जुड़े लोगों सहित करीब चार-पांच लोगों के मौजूद होने का आरोप लगाया गया है।वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट किए जाने की शिकायत की बात सामने आई है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट होने की बात कही जा रही है।घटना के बाद घायल युवक को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सरकंडा थाना पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में वास्तव में कौन-कौन लोग शामिल थे।फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कान काटने सहित अन्य गंभीर आरोपों की भी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें