""""8 NEWS CG -""""महिला अपराध में आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार,,,,घर में घुसकर मोबाइल चोरी का खुलासा"""बाइक चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा""""साइबर अपराधों के खिलाफ ‘साइबर संवाद’ और जनचौपाल से जागरूकता अभियान तेज,,,,,,
महिला अपराध में आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार,,,,,,""""घर में घुसकर मोबाइल चोरी का खुलासा,,,,, """""बाइक चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा,,,,,""""साइबर अपराधों के खिलाफ ‘साइबर संवाद’ और जनचौपाल से जागरूकता अभियान तेज,,,,,,,,,,
बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाने के बाद वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा,,,
बिलासपुर-न्यायधानी में महिला संबंधी अपराध के एक मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाया और उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक पीड़िता 27 सितंबर 2026 को एक नीले रंग के इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक CG 10 BU 9563 में सवार होकर कुंदन पैलेस गई थी। आरोप है कि ऑटो चालक करन दरभे, पिता जवाहर सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई, थाना सरकंडा, बिलासपुर ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता को एफसीआई चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर-03 के पास ले गया। वहां उसने डराने-धमकाने के साथ पीड़िता को चुप कराने की कोशिश की और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना तारबाहर में धारा 64, 138 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर-घर में सो रहे व्यक्ति के पास से मोबाइल चोरी करने के मामले में रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 11 हजार रुपये कीमत का रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर निवासी बरनलाल प्रधान ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त 2026 की रात खाना खाने के बाद वह अपने घर में सो गया था। उसने अपना मोबाइल खाट के पास रखा था। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मामले में थाना रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से चोरी गए मोबाइल की पतासाजी शुरू की।
जांच के दौरान चोरी किया गया मोबाइल चालू किए जाने के बाद पुलिस को तकनीकी जानकारी मिली, जिसके आधार पर अंकित यादव, पिता जवाहर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर तक पुलिस पहुंची।पुलिस पूछताछ में अंकित यादव ने अपने साथी अभय रावत, पिता गुनेश्वर प्रसाद रावत, उम्र 19 वर्ष, निवासी बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
साइबर जागृति अभियान के तहत ग्राम चपोरा में जन चौपाल,,,
पुलिस ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय, OTP और बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की अपील,,,,,,
रतनपुर- साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने ग्राम चपोरा में जन चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को विश्वास में लेकर उनकी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी हासिल करते हैं। इसके बाद खाते से रकम निकालने या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने का प्रयास किया जाता है।चौपाल के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक खाता नंबर, CVV या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
पुलिस ने फर्जी लोन, लॉटरी, KBC, नौकरी और अन्य आकर्षक ऑफर के नाम पर आने वाले फोन और संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही व्हाट्सऐप, फेसबुक अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने के लिए कहा गया।
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा cybercrime.gov.in के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
जन चौपाल में ग्राम सरपंच, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे। पुलिस ने ग्रामीणों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ के बाद सामने आया था आरोपी का नाम, कोटा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा,,,,,
कोटा। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
मामला अपराध क्रमांक 829/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनहरण बिंझवार, पिता पुरन बिंझवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी डोंगरिपारा, ग्राम नवागांव, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को प्रार्थी की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AW 8925 चोरी हो गई थी। मामले की जांच के दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना बताया।
इसके बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई थी। 28 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मनहरण बिंझवार को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू सहित आरक्षक चंदन मानिकपुरी, दिलहरन पैकरा और थाना कोटा स्टाफ की भूमिका रही।
आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में साइबर अपराध के तरीकों पर हुई चर्चा, 1930 पर तत्काल शिकायत की अपील
बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने और पुलिस तथा नागरिकों के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री सभागार में ‘साइबर संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग तथा उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने की।कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराध के नए तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, घटना होने पर तत्काल उठाए जाने वाले कदम और आम नागरिकों की शंकाओं का समाधान करना रहा। कार्यक्रम में नागरिकों को सीधे पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछने और साइबर अपराध से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
साइबर ठगों की कार्यप्रणाली पर अधिकारियों ने दी जानकारीकार्यक्रम में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए आईजी रामगोपाल गर्ग ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों और लोगों को अपने विश्वास में लेने की उनकी रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी कई बार लोगों की परिस्थितियों और कमजोरियों का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक ठगी का शिकार बनाने का प्रयास करते हैं।
एसएसपी रजनेश सिंह ने साइबर ठगी के दौरान होने वाली बातचीत और मनोवैज्ञानिक दबाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि संदिग्ध फोन कॉल आने पर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और OTP, बैंकिंग जानकारी, लिंक या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।साइबर ठगी के पीड़ितों ने साझा किए अनुभव‘साइबर संवाद’ की खास बात यह रही कि ऐसे नागरिकों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया, जो स्वयं साइबर ठगी का शिकार हुए थे और जिनकी शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद रकम रिकवर कराई गई।
एक पीड़ित ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर उसके साथ हुई ठगी और दबाव की पूरी घटना साझा की। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने करीब 17 दिनों तक उसे मानसिक दबाव में रखा। बाद में पुलिस की कार्रवाई और सहायता से वह इस स्थिति से बाहर निकल सका।
अन्य साइबर अपराध पीड़ितों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को साइबर ठगी के वास्तविक तरीकों और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथकंडों की जानकारी मिली।बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर बुलीइंग पर भी चर्चा,,,,
कार्यक्रम में बिलासपुर व्यापारी संघ के एक सदस्य ने बच्चों और बच्चियों से संबंधित साइबर बुलीइंग का मुद्दा उठाया। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सजग रहने और उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई।
एक मीडियाकर्मी ने भी साइबर अपराध की वर्तमान परिस्थितियों से संबंधित सवाल और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने इन विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी साझा की।
विद्यार्थियों से सतर्क रहने की अपील,,,,,,
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईजी रामगोपाल गर्ग ने स्कूली छात्र-छात्राओं से इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति, लिंक, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के भरोसा नहीं करना चाहिए।एसएसपी रजनेश सिंह ने नागरिकों से कहा कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर संपर्क करें। उन्होंने समय पर शिकायत करने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शीघ्र सूचना मिलने पर ठगी की रकम को होल्ड या रिकवर कराने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।
सोशल मीडिया पर भी हुआ लाइव प्रसारण
‘साइबर संवाद’ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बिलासपुर पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। इससे सभागार में मौजूद लोगों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े नागरिकों को भी कार्यक्रम की जानकारी मिल सकी।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मीडिया प्रतिनिधियों ने आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी रजनेश सिंह से साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। अधिकारियों ने साइबर अपराध की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की।कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के अलावा बैंक अधिकारी, व्यापारी संघ, सामाजिक संगठन, एनजीओ, विद्यार्थी, शिक्षक, खेल जगत से जुड़े लोग और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरी पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामकुमार करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली देवेश सिंह, निरीक्षक गोपाल सतपति सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।‘साइबर संवाद’ के माध्यम से पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें