""""8 NEWS CG -""""सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश पहचान में जुटी पुलिस,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश पहचान में जुटी पुलिस,,,,
सिम्स अस्पताल की मर्च्युरी में 40–42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए सिविल लाइन पुलिस ने जारी किया इश्तहार,,,,,

5 फीट 6 इंच कद, काले बाल-दाढ़ी, काली टी-शर्ट और काला लोअर पहने था व्यक्ति; परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस,,,,

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत के बाद उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान कराने के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस ने इश्तहार जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को सिम्स अस्पताल बिलासपुर से अज्ञात व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। MLC क्रमांक 8928 के आधार पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 106/2026 दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।पुलिस के मुताबिक अज्ञात पुरुष की उम्र लगभग 40 से 42 वर्ष है और वर्तमान में उसका शव सिम्स अस्पताल बिलासपुर की मर्च्युरी में रखा गया है।पुलिस के अनुसार मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग गोरा, बाल काले तथा दाढ़ी-पकी हुई बताई गई है। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था।पुलिस दस्तावेज में अस्पताल की सूचना के आधार पर व्यक्ति को 27 सितंबर की सुबह करीब 8:45 बजे मृत अवस्था में लाए जाने का उल्लेख है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में पंचनामा कार्रवाई की गई है और मृतक की पहचान के लिए परिजनों की तलाश की जा रही है।सिविल लाइन पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के परिवार या परिचित में लगभग 40–42 वर्ष का कोई पुरुष लापता है, तो वे थाना सिविल लाइन बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।
थाना प्रभारी, सिविल लाइन: 9479193019
संपर्क: 9329035690
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान संबंधी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सिविल लाइन थाना को सूचित करें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,