""""8 NEWS CG-""""बिलासपुर प्रेस क्लब में गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे,,,,,विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुई"""भगवान श्री गणेश की स्थापना, विकास पैनल के साथियों व वरिष्ठ पत्रकारों ने की पूजा-अर्चना,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर प्रेस क्लब में गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे,,,,,
विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुई"""भगवान श्री गणेश की स्थापना, विकास पैनल के साथियों व वरिष्ठ पत्रकारों ने की पूजा-अर्चना,,,,
बिलासपुर- गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब परिसर में सोमवार शाम श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रेस क्लब में शाम 4 बजे भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा प्रेस क्लब परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के विकास पैनल के साथी, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पंडित शिव तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर स्थापना कराई। पूजन के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भगवान श्री गणेश से प्रेस क्लब परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द, एकता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गणेश स्थापना के अवसर पर प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश के जयकारों और धार्मिक वातावरण के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित पत्रकारों ने गणेशोत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरि किशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा एवं वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुआ, दिनेश ठक्कर, रवि शंकर शुक्ला, सालिक साहू, प्रियंका सिंह, विकास सामनानी, श्री सोनी, विकल्प तललवार, प्रवीण सिंह, सेयज माकड़े, अगस्त मुनि मिश्रा, सैय्यद जफर, मोहम्मद इसराईल, रविंद्र विश्वकर्मा, सफीर, आदि मानिकपुरी, कान्हा सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे।भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ ही प्रेस क्लब में गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में शामिल सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से प्रेस क्लब तथा समस्त पत्रकार परिवार के लिए मंगल, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,