""""8 NEWS CG-"""""सकरी से शहर तक अपराध का कहर: मारपीट में युवक की मौत"""" गणेश पंडाल के पास चाकूबाजी में हत्या"""" ज्वेलर्स गार्ड पर जानलेवा हमला,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
मारपीट में घायल युवक ने रायपुर में तोड़ा दम, सकरी पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर-सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखण्डी में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक शेख इस्माईल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सकरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर की रात शेख इस्माईल घर से निकला था। देर रात करीब एक बजे परिजनों को सूचना मिली कि ग्राम लोखण्डी के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और लाठी-डंडे से मारपीट की है। मारपीट में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। डायल-112 की सहायता से उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में परिजन की रिपोर्ट पर सकरी थाने में अपराध क्रमांक 839/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उपचार के दौरान 12 सितंबर को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में शेख इस्माईल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या से संबंधित धाराएं भी जोड़ीं।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षय कुमार गढ़ेवाल, प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम, दिलीप कुमार निर्मलकर और गोविंद पटेल उर्फ दौलत को गिरफ्तार किया। चारों आरोपी ग्राम लोखण्डी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

 संबलपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या,,,गणेश पंडाल के पास विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की चाकू से हत्या
बिलासपुर- तीज और गणेश चतुर्थी पर्व के बीच सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। गणेश पंडाल के पास दो युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ग्राम संबलपुरी में राशन दुकान के सामने बने गणेश पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी (23) और आकाश सूर्यवंशी (22) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद झगड़े में बदल गया।
आरोप है कि इसी दौरान अमन ने चाकू से आकाश पर हमला कर दिया। सीने में गंभीर चोट लगने के बाद आकाश मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और डायल-112 को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना के बाद सकरी पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स की मर्च्यूरी में रखा गया है।
पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल देखा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 ज्वेलर्स दुकान में सुरक्षा गार्ड पर चापड़ से हमला,,,गांजा पीने की शिकायत से नाराज युवक ने ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर किया चापड़ से हमला

बिलासपुर- मोहल्ले में गांजा पीने का विरोध और शिकायत करना एक ज्वेलर्स दुकान के सुरक्षा गार्ड को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज युवक ने सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान में घुसकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सिम्स अस्पताल में उपचार जारी है।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूनीलाइन का बताया जा रहा है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, राजेंद्र रजक सदर बाजार के करोना चौक स्थित राकेश ज्वेलर्स में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं। मोहल्ले में सत्येंद्र यादव के गांजा पीने का राजेंद्र ने विरोध किया था और इसकी शिकायत भी की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश होने की बात सामने आई है।बताया गया कि रविवार रात करीब आठ बजे सत्येंद्र यादव राजेंद्र और उनके बेटे आदित्य के घर के पास पहुंचा, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद वह सीधे ज्वेलर्स दुकान पहुंच गया। आरोप है कि दुकान के भीतर घुसकर उसने ड्यूटी पर मौजूद राजेंद्र पर चापड़ से हमला कर दिया।अचानक हुए हमले से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद दुकान में मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया। इसी दौरान आदित्य भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने उस पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे काबू कर लिया।घायल राजेंद्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस घटना के पीछे की रंजिश, हमले की परिस्थितियों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,