"""""8 news cg -"""""हादसे के पीछे छिपी हत्या का खुलासा""""ट्रक के लेन-देन के विवाद में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या"""""शव को कार के नीचे रख रचा"""एक्सीडेंट का नाटक,,,
अकलतरा में हादसे के पीछे छिपी हत्या का खुलासा: ट्रक के लेन-देन के विवाद में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, शव को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक,,,,,
बिलासपुर /जांजगीर-चांपा-अकलतरा थाना क्षेत्र के सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर 24 जून को हुई संदिग्ध सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभ में सड़क हादसा मानकर दर्ज किए गए मामले की बारीकी से जांच के बाद यह घटना हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक ट्रक के लेन-देन को लेकर पुराने विवाद और शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कार के नीचे रखकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।
घटना में मृतक अरविंद सिंह लोधी (26 वर्ष), निवासी सकरी, बिलासपुर की मौत हुई थी। मामले में पुलिस ने हेमंत सिंह ठाकुर (23 वर्ष), पिता गोविंद सिंह ठाकुर, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।पहले सड़क हादसा मानकर दर्ज हुआ था,,,मामला,,,,जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 को सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर वाहन क्रमांक CG 10 BP 9060 से संबंधित घटना में अरविंद सिंह लोधी की मृत्यु हुई थी। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होने पर थाना अकलतरा पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा.विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के निर्देशन में पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच शुरू की।पूछताछ में टूट गया आरोपी, सामने आई हत्या की कहानीजांच के दौरान SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू एवं चौकी प्रभारी कोटमीसोनार उप निरीक्षक विनोद जाटवर ने संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान हेमंत सिंह ठाकुर ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि ट्रक के लेन-देन को लेकर उसका मृतक अरविंद से पुराना विवाद था। घटना वाले दिन दोनों के बीच शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद हेमंत ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अरविंद की मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।इसके बाद कथित तौर पर घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को कार के नीचे रख दिया गया, ताकि पुलिस को यह सड़क हादसा लगे और हत्या की बात सामने न आए।पुलिस की जांच में हत्या से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद प्रकरण में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई और पूर्व में दर्ज धारा 106(1) बीएनएस को हटाया गया। घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 10 BP 9060 को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण की आगे की विवेचना जारी है।पूरी कार्रवाई में SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, उप निरीक्षक विनोद जाटवर सहित थाना अकलतरा एवं पुलिस सहायता केन्द्र कोटमीसोनार के पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें