""""8 NEWS CG -""""नशे के सौदागर से चाकूबाज तक""""बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन"""अपराधियों पर शिकंजा""""कई आरोपी गिरफ्तार”,,,,,,,
“"""नशे के सौदागर से चाकूबाज तक""""बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन"""अपराधियों पर शिकंजा""""कई आरोपी गिरफ्तार”,,,,,,,
नशीली कैप्सूल और गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,
बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 240 नशीली कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा जब्त,,,,
सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा,,,,
बिलासपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाइयों और गांजा की बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ACETAMINOPHEN PROXYCO CAPSULES की 240 नग तथा 80 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ज्वाली नाला के पीछे मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2026 को बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान पप्पू खटीक (35 वर्ष), निवासी डीपी कॉलेज के पीछे टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से 240 नग नशीली कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 20(A), 21(B), 22(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही है, बल्कि प्रकरणों की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए अवैध कारोबार से जुड़े लोगों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
ज्वाली नाला इलाके में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार,,,,,
सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार चाकू किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर,,,,
बिलासपुर- शहर में असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वाली नाला-तेलीपारा रोड के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि विक्की खटीक (22 वर्ष), निवासी डीपी कॉलेज के पास टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर ज्वाली नाला तेलीपारा रोड के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,,,
पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, सरकंडा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा,,,
बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टीलनुमा लोहे के तीन पाइप सहित अन्य आलाजरब बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राकेश राजपूत ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे उनके बेटे संजय राजपूत के पास फोन आया कि सुंदरूबाड़ी स्थित शिव मंदिर के आगे राजा ठाकुर, लिल्ले और उनके साथियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की जा रही है।बताया गया कि आरोपियों ने लाठी, लोहे के पाइप, रॉड और चैन-स्पॉकेट से हमला किया। घटना में संजय राजपूत तथा बीच-बचाव करने पहुंचे राजा ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए वेगस अस्पताल रेफर किया गया।रिपोर्ट के आधार पर सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1219/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने साहिल केंवट उर्फ दाऊ (18 वर्ष 8 माह), पंकज पासी उर्फ किट्टू (20 वर्ष) और साहिल लास्कर (19 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, विवेचना में आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश के चलते एक राय होकर हमला किए जाने की बात सामने आई। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।प्रकरण में धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस नेता पर हमले की साजिश का मामला: फरार मुख्य आरोपी दीपक तिवारी गिरफ्तार,,,
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने नेपाल चला गया था आरोपी, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पहुंची पुलिस,,,
बिलासपुर-तारबाहर थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता पर हमले की साजिश के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चला गया था और पिछले कई दिनों से फरार था। तारबाहर पुलिस और साइबर टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी शिशिर कश्यप ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई 2026 को उनके पिता सुबह करीब 6:45 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और डंडे व नुकीली वस्तु से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।रिपोर्ट के आधार पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 221/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109, 55 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान की गई और संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई।पुलिस ने बताया कि प्रकरण में पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम, विधि से संघर्षरत बालक तथा आरोपी आंचल साहिल और नवीन पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।फरार मुख्य आरोपी दीपक तिवारी (29 वर्ष), निवासी पटेराटोला, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर निगरानी कर रही थी। तकनीकी जानकारी के आधार पर उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराने का वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,,
रतनपुर पुलिस ने बटनदार चाकू किया जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई,,,,
बिलासपुर- सोशल मीडिया पर धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय का माहौल पैदा करने के आरोप में रतनपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू जब्त किया है।पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि बड़ीबाजार रतनपुर में निजाम अली उर्फ अश्शू (21 वर्ष), निवासी बड़ीबाजार रतनपुर बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी चाकू दिखाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और तत्काल पुलिस टीम रवाना की। टीम ने नूतन चौक बड़ीबाजार के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, आरक्षक आकाश डोंगरे और धनराज कुम्भकार की भूमिका रही।
12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार,,,,
चकरभाठा पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की,,,,
बिलासपुर- चकरभाठा थाना क्षेत्र में 12 वर्ष 4 माह की नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को पीड़ित बच्ची के परिजन ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 12 वर्ष 4 माह की नाबालिग बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।अधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित कर नाबालिग और संदिग्ध आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर नाबालिग को बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, नाबालिग से विधिवत पूछताछ में उसने आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने राकेश जांगड़े (22 वर्ष), निवासी डीगोरा चरोटी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64(2)M बीएनएस तथा धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई है।
सूने मकान में चोरी और चोरी का माल खरीदने के मामले में चार गिरफ्तार,,
सूने मकान में नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले तीन गिरफ्तार,,,,
नकदी, चांदी-कांसे के बर्तन, कंप्यूटर और एसी चोरी हुए थे; पुलिस ने मशरूका बरामद किया,,,
बिलासपुर-सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी स्थित सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत चोरी का सामान खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, सत्यानगर अमेरी निवासी अक्षय कुमार टाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परिवार के साथ तिफरा स्थित मकान में रहता है और अमेरी स्थित पुराने मकान में आना-जाना करता है। 29 अगस्त 2026 की रात मकान में ताला लगाकर वह तिफरा चला गया था।16 सितंबर को वापस लौटने पर उसे मकान के अंदर चोरी होने की जानकारी मिली। अज्ञात आरोपी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ था और कमरों तथा अलमारी का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद, चांदी के चम्मच, कटोरी, गिलास, प्लेट, कांसे के बर्तन, कंप्यूटर सेट तथा 1.5 टन वोल्टास एसी चोरी कर ले गया था। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई गई।रिपोर्ट के बाद सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अविनाश खांडे (24 वर्ष), निवासी सत्यानगर अमेरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया और चोरी का सामान अन्य लोगों को बेचने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी अविनाश खांडे के अलावा सौरभ बंजारे (26 वर्ष), दीपेश गुप्ता (35 वर्ष) और रितेशधर शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया है।सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू, प्रधान आरक्षक रवि लहरे तथा आरक्षक मनोज बघेल, रुपेश कौशिक, सुनील सूर्यवंशी और पवन बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें