""""8 NEWS CG -""""स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई"""विदाई,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई"""विदाई,,,,

"""कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित,,,,

बिलासपुर- जिले से स्थानांतरित एसडीएम श्री मनीष साहू, श्री प्रवेश पैकरा और श्री नितिन तिवारी को आज जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तीनों अधिकारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने तीनों अधिकारियों द्वारा बिलासपुर जिले में दी गई सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया। राजस्व एवं प्रशासनिक दायित्वों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर सौंपे गए कार्यों को भी कुशलतापूर्वक संपादित किया। उन्होंने नवीन पदस्थापना के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कल जारी स्थानांतरण आदेश में तीनों एसडीएम का बिलासपुर जिले से स्थानांतरण किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र पंचभाई, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,