""""8 NEWS CG -""""बाजार हटाने पहुंची नगर निगम टीम से मारपीट, कई कर्मचारी घायल,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची नगर निगम टीम से मारपीट, कई कर्मचारी घायल

बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में सब्जी बाजार हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में नगर निगम के 4 से 5 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है। वहीं, एक पुलिस जवान के भी घायल होने की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम भाठागांव क्षेत्र में सड़क और सार्वजनिक स्थान पर संचालित हो रहे सब्जी बाजार को हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई।
घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। घायल निगम कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद नगर निगम की टीम पुरानी बस्ती थाने पहुंची, जहां मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा सहित संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े लोगों की पहचान और पूरे विवाद के कारणों की जांच कर रही है। शिकायत दर्ज होने और पुलिस जांच के बाद ही मारपीट में शामिल लोगों तथा घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,