"""""8 NEWS CG -""""चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच कोर्ट में पुलिस ने पेश किया मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को, पेशी के बाद सीधे जेल दाखिल,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच कोर्ट में पुलिस ने पेश किया मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को, पेशी के बाद सीधे जेल दाखिल,,,,

खपरगंज हिंसक विवाद मामले में पन्ना से गिरफ्तारी के बाद हुई पेशी, जेल परिसर के बाहर तैनात रहा भारी पुलिस बल; समर्थकों की भी रही मौजूदगी,,,,
बिलासपुर-बिलासपुर के सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले खपरगंज में हुए,,,हिंसक विवाद के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को शनिवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया। मध्यप्रदेश के पन्ना से गिरफ्तारी के बाद बिलासपुर लाए गए आरोपी की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस उसे तत्काल जेल लेकर पहुंची, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल दाखिल कराया गया।
आरोपी की पेशी और जेल दाखिले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। न्यायालय से लेकर जेल परिसर तक पुलिस बल की तैनाती रही। जेल के बाहर भी बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने आवाजाही पर भी नजर बनाए रखी। इस दौरान राम सिंह ठाकुर के समर्थकों की भी बड़ी संख्या में जेल के बाहर मौजूदगी देखी गई।
पन्ना में दोस्त के घर छिपा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, खपरगंज में हुए हिंसक विवाद के बाद राम सिंह ठाकुर फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश के पन्ना में सामने आई। पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ है। इसके बाद एसीसीयू की टीम ने पन्ना पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पथराव में पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल
गौरतलब है कि खपरगंज में हुए हिंसक विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव और तोड़फोड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। हालात बिगड़ने पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था। इस दौरान पुलिस बल पर भी पथराव किया गया, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद अब तक दोनों पक्षों से जुड़े करीब 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,