"""8 NEWS CG-""""न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन,,,,,,""""""लूट, हत्या, अवैध शराब और हथियारबंद बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट, हत्या, अवैध शराब और हथियारबंद बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 15 आरोपी गिरफ्तार,,,,,,

बिलासपुर-जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की गई। मस्तूरी पुलिस ने चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया आईफोन और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। वहीं कोटा पुलिस ने लूट और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल, सोने के आभूषण, वाहन और मोबाइल जब्त किए। तोरवा पुलिस ने चौकीदार हत्याकांड को चंद घंटों में सुलझाते हुए एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया। इसके अलावा अवैध शराब के खिलाफ चकरभाठा और सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सरकंडा और तोरवा पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
मस्तूरी: चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,,,
मस्तूरी थाना क्षेत्र में युवकों को चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 सितंबर की शाम राजीव कौशिक अपने साथियों निरंजन कौशिक और राज केंवट के साथ मोटरसाइकिल से गतौरा कोलवाशरी ड्यूटी जा रहे थे। करो रेलवे अंडरब्रिज के नीचे स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर राज केंवट का आईफोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया, जिससे तीनों को चोटें आईं।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजकुमार ध्रुव (27), निवासी बुटापारा, थाना तोरवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी शिवम निवासी देवरीडीह के साथ वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और लूटा गया एप्पल कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी शिवम फरार है।

कोटा: लूट और नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार,,,,
कोटा पुलिस ने जुलाई में हुई दो लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से एक पिस्टल, सोने के आभूषण, आर्टिका कार, प्लेटिना मोटरसाइकिल और छह मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी से सलका डैम के पास 7,430 रुपये की राशि वाला बैग झपटकर लूट लिया गया था। वहीं 18 जुलाई को बुरखा पहनकर घर में घुसे आरोपियों ने महिला को धमकाकर सोने के आभूषण लूट लिए थे।जांच के दौरान पुलिस ने राकेश जायसवाल, दिव्यांशु जायसवाल, आदर्श तिवारी, हर्ष नामदेव, हर्ष सोनी और सनी सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार राकेश जायसवाल ने दोनों वारदातों की योजना बनाई थी। आरोपियों ने कथित तौर पर सनी सिंह से पिस्टल हासिल की और लूटे गए सोने को हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलरी कारोबारी हर्ष सोनी को बेचने की बात सामने आई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

तोरवा: चौकीदार हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा, अपचारी बालक हिरासत में,,,,,
तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी किनारे चौकीदार नरेश गुप्ता (35) की हत्या के मामले को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाने का दावा किया है। घटना 3 सितंबर की रात की है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति हाथ में हथौड़ा लेकर चौकीदार की ओर जाता दिखाई दिया।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर बापूनगर निवासी 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कुछ दिन पहले साइकिल चलाते समय सड़क का पानी चौकीदार पर पड़ने के बाद हुए विवाद और कथित मारपीट की रंजिश में वारदात करने की बात बताई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा बरामद कर लिया है। अपचारी बालक को बाल न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।

तोरवा: चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार,,,,
त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग के दौरान तोरवा पुलिस ने कासिमपारा क्षेत्र से गुलजार उर्फ बच्चा हडलेश्कर (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर क्षेत्र में अशांति का माहौल बना रहा था। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया।

चकरभाठा: ड्राई डे पर 135 लीटर महुआ शराब जब्त, चार महिलाएं गिरफ्तार,,,,
अवैध शराब के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत चकरभाठा पुलिस ने वार्ड क्रमांक 9 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से संगीता वर्मा, दीपा वर्मा, तीतरी वर्मा और मंदाकिनी वर्मा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार ड्राई डे के दौरान शराब की अवैध बिक्री और भंडारण की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान नौ प्लास्टिक डिब्बों में रखी कुल 135 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा 85 नग महुआ लाहन से भरे डिब्बों को नष्ट किया गया। चारों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा: अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार,,,,
सरकंडा पुलिस ने चिंगराजपारा प्रभात चौक के पास अवैध शराब बिक्री के मामले में शीतला साहू (26) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 पाव देशी शराब, कुल 7.200 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 3,200 रुपये बताई गई है, तथा बिक्री की 630 रुपये नकद राशि बरामद हुई। कुल जप्त सामग्री की कीमत 3,830 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर महिला को न्यायालय में पेश किया।

सरकंडा: चाकू और गुप्ती लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,,,,
सरकंडा पुलिस ने अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले अफजल खान (23) और दीपक श्रीवास उर्फ मान्या (25) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों अशोक नगर तालाब और डबरीपारा रोड स्थित देवांगन सामुदायिक भवन के पास हथियार लेकर घूम रहे थे।पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और उनके कब्जे से एक धारदार चाकू तथा एक गुप्ती बरामद की। हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

गणेश उत्सव को लेकर पुलिस की समितियों के साथ बैठक,,,
आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए बिलासपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने गणेश पूजा आयोजन समितियों के पदाधिकारियों के साथ चेतना भवन पुलिस लाइन में बैठक की। बैठक में 100 से अधिक समिति सदस्य शामिल हुए।
पुलिस ने समितियों को आयोजन के लिए समय पूर्व अनुमति लेने, पंडाल आम रास्ते या अत्यधिक व्यस्त स्थानों पर नहीं बनाने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक व सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पंडालों में स्वच्छता, सामाजिक सौहार्द और मर्यादित वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। समितियों से पंडालों में पुलिस थाना, कंट्रोल रूम, डायल-112 और 108 की जानकारी प्रदर्शित करने तथा साइबर फ्रॉड और हेलमेट जागरूकता संबंधी संदेश लगाने की अपील की गई।

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस जांच तेज,,,
जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि शहर में घूमने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला द्वारा विभिन्न प्रतिमाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है और उसके मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उपचार के लिए सेंदरी मानसिक चिकित्सालय भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,