""""8NEWS CG -""""पूर्व महापौर एजाज ढेबर को धमकी, 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप""""विदेशी नंबर से आया फोन, कॉलर ने खुद को बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया; कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पूर्व महापौर एजाज ढेबर को धमकी, 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

विदेशी नंबर से आया फोन, कॉलर ने खुद को बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया; कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज

बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को कथित तौर पर धमकी देने और 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एजाज ढेबर के मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया और 50 करोड़ रुपये की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, फोन पर कथित तौर पर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना के बाद पूर्व महापौर एजाज ढेबर स्वयं कोतवाली थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर मध्य जोन के कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विदेशी नंबर की तकनीकी जांच में जुटी साइबर टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और कॉल से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम विदेशी नंबर की तकनीकी जानकारी जुटाने के साथ कॉल की लोकेशन, नंबर की वास्तविकता और उससे जुड़े डिजिटल कनेक्शन की जांच कर रही है।पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि फोन करने वाला वास्तव में किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या फिर केवल गैंग के नाम का इस्तेमाल कर डर पैदा करने और फिरौती वसूलने का प्रयास किया गया है।पुराने जेल कनेक्शन की भी जांच,,,,जांच के दौरान पुलिस पुराने घटनाक्रम और संभावित कनेक्शन को भी खंगाल रही है। बताया गया है कि अमन साव के रायपुर जेल में बंद रहने के दौरान अनवर ढेबर भी जेल में था। पुलिस इस तथ्य समेत मामले से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।,,,,,फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विदेशी नंबर से आए फोन, बातचीत से जुड़े तकनीकी साक्ष्य और संभावित आरोपितों के संपर्कों की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,