""""8NEWS CG -""""रायपुर पुलिस का ऑपरेशन अपराध से इनोवेशन तक: फिरौती कांड का आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाज पकड़ा; Traffic Hackathon में तकनीकी समाधान,,,,,
रायपुर पुलिस का तिहरा एक्शन: 25 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, चाकूबाज सलाखों के पीछे;,,,Traffic Hackathon में तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन,,,,,,
विदेशी नंबर से धमकी देकर मांगी गई थी 25 करोड़ की रंगदारी, शोएब ढेबर गिरफ्तार;
"""देवपुरी में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला अनिल विश्वकर्मा पकड़ा गया,
"""NIT में 37 टीमों ने पेश किए ट्रैफिक सुधार के तकनीकी मॉडल,,,,
बिलासपुर/रायपुर-राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ पुलिस ने तकनीक आधारित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रायपुर पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में जहां 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं देवपुरी में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया। दूसरी ओर, रायपुर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से NIT रायपुर में Traffic Hackathon 2026 का फाइनल प्रेजेंटेशन राउंड आयोजित किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों ने तकनीक आधारित समाधान प्रस्तुत किए।
25 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, विदेशी नंबर से दी गई थी हत्या की धमकी,,,,,रायपुर -तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी देने के मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी शोएब ढेबर (26) को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा ने 14 सितंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी,,,कि उनके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे, संदेश भेजे गए। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए,25 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। रकम नहीं देने पर प्रार्थी, उनके पुत्र अजीत तथा परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या कराने की धमकी दी गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने विदेशी मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप संदेश, वीडियो, संपर्क सूत्रों और अन्य डिजिटल इनपुट का तकनीकी विश्लेषण किया।लगातार तकनीकी जांच और फील्ड स्तर पर पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान शोएब ढेबर, निवासी पॉम बेलाजियो, खम्हारडीह, रायपुर के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 5 नग आईफोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है, जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 403/2026 के तहत धारा 308(4), 351(3), 351(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।देवपुरी में चाकू लेकर राहगीरों को धमकाने वाला गिरफ्तार,,,,
अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर कार्रवाई के अभियान के तहत थाना टिकरापारा पुलिस ने देवपुरी क्षेत्र में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार 27 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काली मंदिर के पास देवपुरी में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर अनिल विश्वकर्मा उर्फ टिल्लू (23) को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 908/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
NIT रायपुर में Traffic Hackathon का फाइनल, 37 टीमों ने दिखाए तकनीकी समाधान,अपराध नियंत्रण के साथ रायपुर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में भी पहल की है।रायपुर -Traffic Hackathon 2026 का फाइनल प्रेजेंटेशन राउंड NIT रायपुर में आयोजित किया गया।17 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन प्राप्त प्रविष्टियों की दो चरणों में हुई स्क्रूटनी के बाद छह प्रमुख थीम में प्रतिभागियों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया। फाइनल राउंड में कुल 37 टीमों के तकनीकी समाधानों का विशेषज्ञों ने परीक्षण और मूल्यांकन किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला तथा पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने प्रस्तुतियों का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों से उनके प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।छह प्रमुख थीम पर प्रस्तुत किए गए समाधान,,,,हैकाथॉन में यातायात अभियांत्रिकी एवं प्रबंधन, पार्किंग प्रबंधन, गैर-मोटर चालित परिवहन, सार्वजनिक परिवहन एकीकरण, सुरक्षा एवं जाम/भीड़भाड़ समाधान तथा यातायात प्रबंधन में AI और IoT के एकीकरण जैसे विषयों पर तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए गए।प्रोजेक्ट्स के मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञ निर्णायक मंडल गठित किया गया था, जिसमें इंजीनियरिंग, शहरी विकास, शिक्षा और यातायात पुलिस से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे। तकनीकी मूल्यांकन में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर की ओर से भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया गया।पुलिस के अनुसार जूरी द्वारा चयनित नवाचारों में से विजेताओं की घोषणा बाद में की जाएगी और उन्हें पृथक कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। हैकाथॉन में प्राप्त सुझावों और तकनीकी समाधानों का अध्ययन कर रायपुर की यातायात व्यवस्था में उपयोगी सुझावों को भविष्य में लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।इस तरह रायपुर पुलिस की कार्रवाई में एक ओर अपराध और असामाजिक तत्वों पर सख्ती दिखाई दी, तो दूसरी ओर शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से बेहतर बनाने के लिए नवाचार को भी बढ़ावा दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें