""""8NEWS CG -""""बिलासपुर प्रेस क्लब में गूंजा गणपति वंदना का जयघोष"""शिवसेना महिला इकाई ने शहरवासियों की सुख-शांति के लिए मांगा"""आशीर्वाद,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
प्रेस क्लब में शिवसेना महिला इकाई ने की गणपति आरती


प्रेस क्लब में गूंजा गणपति वंदना का जयघोष
शिवसेना महिला इकाई ने शहरवासियों की सुख-शांति के लिए मांगा आशीर्वाद,,,,बिलासपुर-राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में रविवार शाम गणपति वंदना से माहौल भक्तिमय हो गया। शिवसेना महिला इकाई की महिलाओं ने प्रेस क्लब में विराजित भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। महिलाओं ने भक्तिभाव से गणपति स्तुति का गान करते हुए शहर, जिले और प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। भगवान को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
आरती में शिवसेना महिला इकाई की जिला अध्यक्ष रेवती यादव, जिला उपाध्यक्ष सोनिया, पिंकी यादव, संगीता सिंह ठाकुर, कल्पना जनोकर और विनीता वैद्य सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं। शिवसेना प्रदेश सचिव संतोष कौशल, नगर महासचिव शुभम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता और अशोक कुमार जड़िया भी मौजूद रहे।इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, शिवकुमार तिवारी, जियाउल्ला खान, विकल्प तलवार, संतोष मिश्रा, नीरज शुक्ला, अमन सिंह, रविंद्र सिंह और श्रेयस कुमार सहित पत्रकार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,