""""8 NEWS CG -""""सकरी पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,सकरी पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार

जोंकी में पुलिस की रेड, 52 पत्ती ताश और 16,300 रुपये नकद जब्त

बिलासपुर- जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने ग्राम जोंकी में दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और जुआरियों के कब्जे से कुल 16,300 रुपये नकद जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जोंकी में जुआ खेले जाने की सूचना पर सकरी पुलिस ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ा गया। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए,,, आरोपियों में मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), सरजू पटेल (51), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी मंगला क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी ग्राम बरेला, जिला मुंगेली का निवासी बताया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे एवं सकरी थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,