""""8 NEWS CG -""""डॉ. विनोद तिवारी, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव और नगर सह संघचालक मुनेश्वर राम कौशिक की उपस्थिति में संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्न, 117 स्वयंसेवकों ने किया""बस्ती भ्रमण,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,डॉ. विनोद तिवारी, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव और नगर सह संघचालक मुनेश्वर राम कौशिक की उपस्थिति में संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्न, 117 स्वयंसेवकों ने किया""बस्ती भ्रमण,,,,

बिलासपुर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दाहिर उपनगर स्थित संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संपर्क टोली के सदस्य डॉ. विनोद तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक श्री नारायण नामदेव तथा नगर सह संघचालक श्री मुनेश्वर राम कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ लगभग 117 स्वयंसेवकों के पथ संचलन से हुआ। स्वयंसेवकों ने बस्ती भ्रमण कर अनुशासन, एकता और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता श्री नारायण नामदेव का बौद्धिक उद्बोधन हुआ।अपने संबोधन में श्री नारायण नामदेव ने संघ की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवकों की कार्यकुशलता, जीवटता, कर्मठता और सहनशीलता का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ ने अनेक कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए एकता, दृढ़ संकल्प और सेवाभाव के साथ अपने कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया है।
उन्होंने संघ पर लगे तीन प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और दृढ़ता बनाए रखी। उन्होंने राष्ट्रप्रेम की भावना पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा के लिए समर्पण, त्याग और सेवा का भाव आवश्यक है। स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के अंत में संघ की प्रार्थना संपन्न हुई, जिसके पश्चात शस्त्र पूजन किया गया। आयोजन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठनात्मक एकता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,