""""8 NEWS CG -""""घर के सामने से 13 वर्षीय छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता,जांच व तलाश में जुटी पुलिस,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
घर के सामने से 13 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर-दरअसल पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके से रहस्यमयी ढंग से  सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा के घर के सामने से अचानक रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।मिली जानकारी के अनुसार, तालापारा निवासी लारेन परवीन (13 वर्ष), पिता समीर अली,  दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच अपने घर के सामने से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल छात्रा के लापता होने के कारणों और उसके संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है,,वही घर मे परिजनो का रो- रोकर हाल बेहाल है!

8 NEWS CG भी आप सभी से यह अपील करता है कि किसी को भी यह बच्ची मिले या कोई जानकारी प्राप्त हो तो अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन या सिविल लाईंन थाना बिलासपुर या हमारे इस नम्बर पर 9098090818 मे सूचना देने का कष्ट करें,,,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,