""""8 NEWS CG -"""बिलासपुर में अमानक कीटनाशकों पर कृषि विभाग की कार्रवाई"""""14 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त"""""58 नमूनों की जांच में 15 अमानक, 17 प्रतिष्ठानों में विक्रय प्रतिबंध""" 7 विक्रेताओं का स्टॉक जब्त, एक मामले में FIR दर्ज,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,बिलासपुर में अमानक कीटनाशकों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 14 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त,,,,,

58 नमूनों की जांच में 15 अमानक, 17 प्रतिष्ठानों में विक्रय प्रतिबंध; 7 विक्रेताओं का स्टॉक जब्त, एक मामले में FIR दर्ज,,,,,,,

बिलासपुर- किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की गुणवत्ता तथा बिक्री व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। खरीफ वर्ष 2026 में कीटनाशकों के 35 नमूनों की जांच के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले विभाग ने 58 नमूने प्रयोगशाला भेजे। इनमें से 33 नमूने मानक और 15 अमानक पाए गए हैं, जबकि 10 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अमानक पाए गए कीटनाशकों के विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है।129 निरीक्षणों में मिली अनियमितताएं, विक्रेताओं पर कार्रवाई,,,उप संचालक कृषि के अनुसार, कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल गठित किए गए हैं। ये दल प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कृषि आदानों, उनके विक्रय एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों और लाइसेंस की शर्तों के पालन की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान नियमानुसार नमूने लेकर प्रयोगशाला भी भेजे जा रहे हैं।विभाग के अनुसार, अब तक कुल 129 निरीक्षण किए गए हैं। अनियमितताएं मिलने पर 14 प्रतिष्ठानों के कीटनाशक विक्रय प्राधिकार पत्र निरस्त किए गए हैं, जबकि दो प्रतिष्ठानों के प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 17 प्रतिष्ठानों में विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई और सात विक्रेताओं का स्टॉक जब्त किया गया है। एक प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई गई है, वहीं दो मामलों में अभियोजन की अनुमति के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजे गए हैं।कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर निगरानी जारी,,,

कृषि विभाग का कहना है कि कृषि आदानों की कालाबाजारी, अवैध बिक्री और अमानक कीटनाशकों के कारोबार पर नियंत्रण के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निर्धारित लक्ष्य से अधिक नमूनों की जांच और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित,,,किसानों की सुविधा के लिए उप संचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसान कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक दूरभाष नंबर 07752-470814 पर संपर्क कर कृषि आदानों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और प्रत्येक खरीद का बिल अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता होने पर शिकायत एवं कार्रवाई की प्रक्रिया में सहायता मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,