""""8 NEWS CG -""""पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,

पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

रावण दहन के बाद मिडिल स्कूल परिसर में हुआ विवाद, चूड़ा और डंडे से सिर, गले व हाथ पर किया हमला; आरोपियों को भेजा गया जेल

बिलासपुर/मस्तूरी- मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। रावण दहन के बाद मिडिल स्कूल परिसर में हुए विवाद के दौरान पांच आरोपियों ने कथित तौर पर किशोर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ में पहने चूड़े और डंडे से हमला कर दिया। घटना में किशोर के सिर, गले और हाथ में चोटें आई हैं। मामले में मस्तूरी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चूड़ा और डंडा भी जब्त किया है।

दो माह पुरानी बात को लेकर हुआ विवाद,,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ग्राम लावर-भोथीडीह के मिडिल स्कूल परिसर में रावण दहन के बाद हुई। बताया गया है कि करीब दो माह पहले एक अज्ञात युवती के साथ पकड़े जाने की घटना को लेकर किशोर भानू कैवर्त और आरोपी अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर किशोर ने अरुण को अपनी वजह से पकड़े जाने की बात कही, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।आरोप है कि अरुण खुटे उर्फ गुड्डू सहित अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से चूड़े और डंडे से किशोर के सिर, गले और हाथ पर हमला किया। हमले में किशोर के सिर पर चोट आई तथा गले और हाथ में भी चोटें लगीं।पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त,पीड़ित की रिपोर्ट पर मस्तूरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 773/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 191(1), 191(2), 109 और 324(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त चूड़ा व डंडा जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम,,,,

  1. अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू सतनामी, उम्र 21 वर्ष
  2. संजीत कारके, उम्र 27 वर्ष
  3. संजू कारके, उम्र 22 वर्ष
  4. सिद्धार्थ उर्फ चिंटू कारके, उम्र 26 वर्ष
  5. संजू उर्फ शुभम यादव, उम्र 26 वर्ष,,,सभी आरोपी ग्राम लावर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,