""""8 NEWS CG -"""मुस्लिम जमात व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण ने 171 किलोमीटर लंबी ध्वजा यात्रा का किया""भव्य स्वागत"""दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश,,,,,
मुस्लिम जमात व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण ने 171 किलोमीटर लंबी ध्वजा यात्रा का किया""भव्य स्वागत"""दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश,,,,
बिलासपुर- बेलतरा विधायक माननीय श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई 171 किलोमीटर लंबी ध्वजा यात्रा का तुलजा भवानी मंदिर के समीप मुस्लिम जमात एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष फैजान अहमद (शिबू खान) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान मुस्लिम जमात एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने ध्वजा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत कर आपसी सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिला महामंत्री सैय्यद वासित अली; रतनपुर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियाज खान; मंडल महामंत्री अख्तर अली; जिला उपाध्यक्ष खैरुन्निसा; जसीम रजा; शरीफ खान; रेहाना बेगम एवं शब्बीर अली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मोहम्मद बशीर; हाजी मिर्जा गुलजार बेग; रशिद बेग; हाजी नवाब बेग; हाजी रमजान खान; मिर्जा रफीक बेग; मिर्जा हारून बेग; सैयद सिकंदर अली; मोहम्मद शकिर; हकीम मोहम्मद, पार्षद; जिलानी बेग; इस्लाम मोहम्मद; जमीर खान एवं शाहिद बेग सहित समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी ध्वजा यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना से है। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में एक-दूसरे का सम्मानपूर्वक स्वागत करना हमारी साझा संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करता है। ऐसे प्रयास समाज में विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी एकता और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।
मुस्लिम जमात एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण ने अपने इस कदम के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि धर्म और आस्था के प्रति सम्मान, आपसी सहयोग तथा भाईचारा ही मजबूत समाज की असली ताकत हैं। समाज के सभी वर्गों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर क्षेत्र की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।आयोजकों ने कहा कि सामाजिक सौहार्द केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे अपने व्यवहार और कार्यों में भी प्रदर्शित करना आवश्यक है। एक-दूसरे के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सम्मानपूर्वक सहभागिता हमारी गंगा-जमुनी तहजीब और साझा विरासत को आगे बढ़ाती है।
अंत में मुस्लिम जमात एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण की ओर से समस्त नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रेम, सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की परंपरा को निरंतर मजबूत करें। नफरत और वैमनस्य के स्थान पर संवाद, सम्मान और एकता को प्राथमिकता दें, ताकि बिलासपुर ग्रामीण सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शांति, सामाजिक समरसता और विकास का वातावरण और अधिक सशक्त हो सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें