""""8 NEWS CG -""""भंवारटक मंदिर से बेलगहना तक 2 किमी जर्जर सड़क का मुद्दा उठा"""वन मंत्री केदार कश्यप को सौंपा ज्ञापन,,जल्द कार्य स्वीकृत कराने का मिला"आश्वासन,,,,
भंवारटक मंदिर से बेलगहना तक 2 किमी जर्जर सड़क का मुद्दा उठा""""
"""वन मंत्री केदार कश्यप को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्य स्वीकृत कराने का मिला आश्वासन,,,,
बिलासपुर- भंवारटक मंदिर से बेलगहना के बीच करीब 2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों की परेशानी अब शासन तक पहुंचाई गई है। बिलासपुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य भेंट कर इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग की मरम्मत एवं सुधार कार्य के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मंत्री को बताया गया कि भंवारटक मंदिर से बेलगहना के बीच लगभग 2 किलोमीटर सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है। सड़क की जर्जर हालत के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, श्रद्धालुओं तथा आम नागरिकों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
बताया गया कि उक्त सड़क मार्ग वन विभाग के अंतर्गत आता है, जिसके चलते सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य को लेकर विभागीय स्तर पर पहल की आवश्यकता है। क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद इसके खराब होने से स्थानीय लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों की समस्या को लेकर मंत्री श्री केदार कश्यप को आवेदन सौंपते हुए सड़क के आवश्यक सुधार, मरम्मत एवं निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और वन विभाग से संबंधित सड़क होने के कारण आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।मंत्री. कश्यप ने आश्वासन दिया कि संबंधित मार्ग के कार्य को जल्द से जल्द स्वीकृत कराकर पूर्ण कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। मंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या का जल्द समाधान होगा और ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।क्षेत्रवासियों ने सड़क की समस्या को गंभीरता से सुनने और शीघ्र निराकरण का आश्वासन देने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें