""""8 NEWS CG -""""रावण दहन में भी दहन से पहले भ्रष्टाचार की बू! 20 लाख की निविदा पर कांग्रेस का हमला, बोली—4 लाख के आयोजन पर इतना बड़ा खर्च क्यों?खर्च करना है तो बिलासपुर के विकास के लिये खर्च करें,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रावण दहन में भी दहन से पहले भ्रष्टाचार की बू! 20 लाख की निविदा पर कांग्रेस का हमला, बोली—चार लाख के आयोजन पर इतना बड़ा खर्च क्यों?खर्च करना है तो बिलासपुर के विकास के लिये खर्च करें,,,,

साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के दशहरा आयोजन को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, महापौर की जानकारी पर भी उठाए सवाल; कहा—त्योहारों का सरकारीकरण बंद हो, राशि जनहित में खर्च करे निगम,,,,
बिलासपुर- शहर में दशहरा उत्सव और रावण दहन को लेकर अब राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। साइंस कॉलेज मैदान में दशहरा उत्सव आयोजित करने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा करीब 20 लाख रुपये की निविदा जारी किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाते हुए इसे कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंका से जोड़ दिया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस आयोजन में वास्तविक खर्च लगभग चार लाख रुपये के आसपास बताया जा रहा है, उसके लिए नगर निगम द्वारा 20 लाख रुपये की निविदा निकालना कई सवाल खड़े करता है।
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व महापौर रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।महापौर को ही आयोजन की जानकारी नहीं होने पर कांग्रेस ने पूछा—प्रस्ताव कहां से आया?कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर पालिक निगम द्वारा दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से साइंस कॉलेज मैदान में दशहरा उत्सव आयोजित करने के लिए निविदा सूचना जारी की गई है। वहीं, कांग्रेस के अनुसार शहर की प्रथम नागरिक महापौर पूजा विधानी ने इस आयोजन के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही है और यह भी कहा है कि नगर निगम की ओर से एक ही आयोजन किया जाना उचित है।कांग्रेस ने इसी बयान को आधार बनाते हुए,,सवाल उठाया कि यदि नगर निगम के MIC में साइंस कॉलेज मैदान में दशहरा आयोजन का प्रस्ताव पारित हुआ है, तो महापौर को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? और यदि प्रस्ताव MIC से पारित नहीं हुआ है, तो बिना प्रस्ताव के निविदा कैसे जारी कर दी गई?
कांग्रेस ने नगर निगम से इस पूरे मामले में प्रस्ताव, प्रक्रिया और निविदा जारी करने के आधार को सार्वजनिक करने की मांग की है।एक ही शहर में दो जगह निगम का आयोजन क्यों?कांग्रेस नेताओं ने कहा कि साइंस कॉलेज मैदान में पूर्व से ही स्थानीय स्तर पर समिति द्वारा रावण दहन का आयोजन किया जाता रहा है। ऐसे में नगर निगम द्वारा उसी स्थान पर अलग से आयोजन कराने की आवश्यकता पर भी सवाल उठता है।कांग्रेस का कहना है कि यदि शहर में नगर निगम का एक आयोजन होना तय है तो पुलिस ग्राउंड के अलावा साइंस कॉलेज मैदान में भी अलग आयोजन क्यों कराया जा रहा है? नगर निगम एक है तो आयोजन दो स्थानों पर कराने के पीछे क्या उद्देश्य है, इसका जवाब निगम को देना चाहिए।कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि यदि साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम आयोजन कर सकता है तो क्या आने वाले वर्षों में शहर के सभी क्षेत्रों में होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों में भी नगर निगम हस्तक्षेप करेगा?20 लाख की निविदा पर सबसे बड़ा सवाल—खर्च चार लाख तो बाकी राशि किस बात की?प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने नगर निगम द्वारा जारी 20 लाख रुपये की निविदा को लेकर सबसे गंभीर सवाल उठाया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन सहित पूरे आयोजन का वास्तविक खर्च लगभग चार लाख रुपये के आसपास आता है। ऐसे में 20 लाख रुपये की निविदा जारी किए जाने को कांग्रेस ने गंभीर वित्तीय सवाल बताया।कांग्रेस ने पूछा कि यदि आयोजन पर वास्तविक खर्च करीब चार लाख रुपये है तो 20 लाख रुपये की निविदा किस आधार पर तैयार की गई? क्या इसमें अतिरिक्त मदों को शामिल किया गया है और यदि किया गया है तो उनका विस्तृत ब्यौरा क्या है?छह लाख के रावण के पुतले पर भी सवाल,,,कांग्रेस ने रावण के पुतले के लिए प्रस्तावित करीब छह लाख रुपये की राशि पर भी सवाल उठाया। नेताओं ने कहा कि सामान्य तौर पर रावण का पुतला इससे काफी कम लागत में तैयार हो जाता है। ऐसे में छह लाख रुपये का प्रावधान क्यों किया गया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या नगर निगम इस बार सोने का रावण जलाने की तैयारी कर रहा है?“त्योहारों का सरकारीकरण” नहीं होना चाहिए—कांग्रेस,कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में वर्षों से सामाजिक और स्थानीय समितियों द्वारा जनसहयोग से आयोजित किए जाने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में नगर निगम के हस्तक्षेप से त्योहारों के सरकारीकरण की स्थिति बन रही है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दशहरा जैसे सार्वजनिक पर्व में स्थानीय नागरिकों और समितियों की वर्षों पुरानी सहभागिता रही है। यदि लोग स्वयं के खर्च से आयोजन कर रहे हैं तो नगर निगम को उसी आयोजन पर अतिरिक्त सरकारी राशि खर्च करने की आवश्यकता क्या है?उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह त्योहारों के आयोजनों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ता गया तो भविष्य में होली और दीपावली जैसे आयोजनों को लेकर भी नगर निगम की भूमिका बढ़ सकती है।अतिरिक्त राशि है तो जनहित में खर्च करे निगम,,,कांग्रेस ने कहा कि यदि नगर निगम के पास वास्तव में अतिरिक्त बजट या मद उपलब्ध है तो उसे ऐसे आयोजनों में खर्च करने के बजाय सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य और अन्य जनहित के कार्यों में खर्च किया जाना ज्यादा उपयोगी होगा।कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने कहा कि यदि साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जाना ही है तो कांग्रेस अपने सहयोग से इस आयोजन का संपूर्ण खर्च उठाने को तैयार है। नगर निगम को 20 लाख रुपये खर्च करने के बजाय यह राशि जनहित के कार्यों में लगानी चाहिए।“अगर आयोजन करना है तो सभी विधानसभा क्षेत्रों में करें”कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की आयोजन नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निगम को दशहरा उत्सव के लिए सरकारी राशि खर्च करनी ही है तो आयोजन को केवल साइंस कॉलेज मैदान तक सीमित क्यों रखा गया है?उन्होंने कहा कि शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों और प्रमुख इलाकों में समान रूप से आयोजन किया जाना चाहिए, अन्यथा किसी एक स्थान को चुनकर सरकारी राशि खर्च करने का औचित्य स्पष्ट करना होगा।पुलिस ग्राउंड के आयोजन पर भी उठाया,,,, सवाल,,कांग्रेस ने यह भी पूछा कि क्या पुलिस ग्राउंड में होने वाले रावण दहन के लिए भी नगर निगम द्वारा 20 लाख रुपये की निविदा जारी की जाएगी? यदि नहीं, तो साइंस कॉलेज मैदान के आयोजन के लिए इतनी बड़ी राशि की निविदा क्यों निकाली गई है?इसके साथ ही कांग्रेस ने पूर्व में MIC से पारित उस प्रस्ताव का भी हवाला दिया,,,,जिसके अनुसार बिलासपुर नगर विधायक द्वारा रावण दहन किए जाने की बात सामने आई थी। कांग्रेस ने सवाल किया कि यदि ऐसा प्रस्ताव पहले से पारित है तो साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले आयोजन में रावण दहन कौन करेगा और क्या वहां भी यही व्यवस्था लागू होगी?कांग्रेस ने मांगा जवाब, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल,,,,प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम से 20 लाख रुपये की निविदा का पूरा विवरण, आयोजन का प्रस्ताव, MIC की स्वीकृति, खर्च का मदवार ब्यौरा तथा रावण के पुतले के लिए निर्धारित राशि सहित पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की।कांग्रेस ने कहा कि त्योहार जनता के हैं और इनके आयोजन में पारदर्शिता सबसे जरूरी है। यदि सरकारी धन खर्च किया जा रहा है तो प्रत्येक रुपये का हिसाब जनता के सामने होना चाहिए।इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व महापौर रामशरण यादव, गौरव ऐरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,