"""8 NEWS CG -""""न्यायधानी में अपराधों की बड़ी हलचल: साइबर ठगों ने ₹26.29 लाख उड़ाए, ‘वेलकम बैक गुंडा’ रील पर पुलिस का एक्शन; स्कूल बस खेत में घुसी, सड़क हादसों में कई घायल, जिला न्यायालय कर्मियों के कथित लेनदेन का वीडियो वायरल,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,न्यायधानी में अपराधों की बड़ी हलचल: साइबर ठगों ने ₹26.29 लाख उड़ाए, ‘वेलकम बैक गुंडा’ रील पर पुलिस का एक्शन; स्कूल बस खेत में घुसी, सड़क हादसों में कई घायल, जिला न्यायालय कर्मियों के कथित लेनदेन का वीडियो वायरल,,,,,

जेल से रिहाई के बाद ‘वेलकम बैक गुंडा’ रील बनाना पड़ा भारी, दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर- जेल से रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर ‘वेलकम बैक गुंडा’ रील के जरिए दबंगई का प्रदर्शन करना दो युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए थार वाहन जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की जद में आए युवकों की पहचान सक्षम ध्रुव, पिता सतीश ध्रुव, निवासी कटियापारा और साहिल केवट, पिता जीवन केवट, निवासी दयालबंद के रूप में हुई है। दोनों क्षेत्र सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आते हैं।सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान थार वाहन भी जब्त किया गया।कार्रवाई के बाद दोनों युवकों ने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने की बात कहते हुए कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस की इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर दबंगई का प्रदर्शन करने वालों के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

 बेलगहना क्षेत्र में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनी
बिलासपुर/बेलगहना- बेलगहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तूलुफ के आश्रित ग्राम साजादहरा-डोड़की में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंवर सिंह धनुहार, पिता मान सिंह धनुहार, उम्र 30 वर्ष, निवासी नागपुरा-कोदवाही के रूप में बताई गई है,,
प्राप्त जानकारी के अनुसार,युवक 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे शराब के नशे में घर से निकला था। इसके बाद साजादहरा-डोड़की गांव में उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच मोहन सिंह को दी। सरपंच ने तत्काल बेलगहना पुलिस चौकी को मामले से अवगत कराया।घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।पुलिस की जांच, घटनास्थल के निरीक्षण और शव परीक्षण की प्रक्रिया के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर ग्रामीणों की नजर अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
 पटवारी के बाद अब जिला न्यायालय के दो कर्मियों का कथित लेनदेन का वीडियो वायरल
बिलासपुर- न्यायधानी बिलासपुर में कथित रिश्वतखोरी और पैसों के लेनदेन से जुड़े वीडियो सामने आने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में 25 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल होने और निलंबन की कार्रवाई के बाद अब जिला न्यायालय की नजारत शाखा में पदस्थ बताए जा रहे दो कर्मियों का कथित लेनदेन का वीडियो वायरल होने की चर्चा है।बताया जा रहा है कि वीडियो तोरवा क्षेत्र के एक होटल का है। चर्चा है कि सरकारी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले पैसों का लेनदेन किया गया। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि, रकम के उद्देश्य और कथित लेनदेन से जुड़े आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो सामने आने की चर्चा के बाद सरकारी रिकॉर्ड की उपलब्धता और संबंधित कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में वास्तविकता स्पष्ट करने के लिए वीडियो की सत्यता, लेनदेन के उद्देश्य और संबंधित कर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।फिलहाल, इस मामले में किसी आधिकारिक जांच या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 कड़ार में अनियंत्रित होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार; एक घायल,,,बिलासपुर- चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ार में बुधवार दोपहर फोलिएज पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेत में जा घुसी। हादसे के समय बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एक बच्चे को गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। परिजन घायल बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए।
जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे से करीब दो किलोमीटर अंदर ग्राम कड़ार के पास चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन खेत में जा घुसा। अचानक हुए हादसे से बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।चालक की लापरवाही के आरोप,,,
हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल बस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। ग्रामीणों ने चालकों को बार-बार बदले जाने को लेकर भी चिंता जताई है।हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे ने एक बार फिर स्कूल बसों की गति, चालक की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 वेयरहाउस मोड़ पर Mercedes-Benz और बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर; चालक फरार,,,बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेयरहाउस मोड़ पर बुधवार -गुरुवार देर रात Mercedes-Benz कार और TVS बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, नेहरू चौक की ओर से आ रही Mercedes-Benz कार की वेयरहाउस मोड़ के पास बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले कार चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गए।सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कार पर दूसरे राज्य का पंजीयन नंबर होने की जानकारी भी सामने आई है।फिलहाल कार चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसका खुलासा जांच के बाद होगा।


 ड्यूटी पर जा रहे प्रधान आरक्षक को माजदा ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती,,,बिलासपुर- हाईकोर्ट के गेट नंबर-2 के पास छतौना मोड़ पर गुरुवार सुबह सड़क हादसे में हिर्री थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक धनसूसाय पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर जा रहे प्रधान आरक्षक की बाइक को माजदा वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में चोट आई है और एक पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोनी स्थित अपने घर से बाइक पर सवार होकर हिर्री थाना ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हाईकोर्ट गेट नंबर-2 के पास छतौना मोड़ पर सामने से आ रहे माजदा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद माजदा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

सवा लाख रुपये बिजली बिल बकाया, वसूली करने पहुंचे विद्युतकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की,,बिलासपुर- बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने और कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। सहायक अभियंता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने नितीन द्विवेदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के लिंक रोड जोन में पदस्थ सहायक अभियंता रवि ध्रुव ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, विनोबा नगर निवासी पूनम द्विवेदी के परिसर में बिजली बिल की कुल बकाया राशि 1 लाख 23 हजार 560 रुपये थी। विभाग द्वारा कई बार फोन से भुगतान के लिए कहा गया और नोटिस भी भेजा गया, लेकिन राशि जमा नहीं की गई।27 अक्टूबर को बकाया भुगतान नहीं होने पर विद्युत विभाग की टीम संबंधित परिसर में कनेक्शन काटने पहुंची थी। इस दौरान कर्मचारी विद्युत पोल पर सीढ़ी लगाकर कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि तभी उपभोक्ता के पुत्र नितीन द्विवेदी ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। शिकायत में धमकी देने और कनेक्शन काटने से रोकने का आरोप भी लगाया गया है।घटना के बाद सहायक अभियंता ने संबंधित दस्तावेजों और बिजली बिल की प्रतियों के साथ तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121, 132, 221 और 296 के तहत अपराध दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।



बिलासपुर में साइबर ठगों का बड़ा वार! शेयर ट्रेडिंग और पेंशन कार्ड के नाम पर तीन लोगों से ₹26.29 लाख की ठगी
तोरवा में ₹8 लाख, सरकंडा में ₹7 लाख और सिविल लाइन क्षेत्र में बुजुर्ग से ₹11.29 लाख की धोखाधड़ी; सोशल मीडिया के लालच भरे विज्ञापनों के जरिए बनाया शिकार, पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर- न्यायधानी बिलासपुर में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। कहीं शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों को निशाना बनाया गया, तो कहीं बैंक के नाम पर वरिष्ठ नागरिक पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग के खाते से लाखों रुपये पार कर दिए गए। इन तीनों मामलों में ठगी की कुल रकम 26 लाख 29 हजार रुपये बताई गई है। घटनाओं ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश और सोशल मीडिया पर दिखने वाले लुभावने विज्ञापनों के जरिए सक्रिय साइबर ठगों के खतरे को उजागर किया है।

शेयर ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा, दो लोगों से ₹15 लाख की ठगीपहले दो मामले तोरवा और सरकंडा थाना क्षेत्र के हैं। यहां साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो लोगों को अपना शिकार बनाया। ठगों ने तोरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से 8 लाख रुपये और सरकंडा थाना क्षेत्र के दूसरे व्यक्ति से 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।दोनों मामलों में निवेश के नाम पर रकम गंवाने के बाद पीड़ितों की शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से पुलिस तक पहुंचीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों की पड़ताल के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हैं।
शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों को फंसाने का यह तरीका आम नागरिकों की जमा पूंजी के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।फेसबुक पर पेंशन कार्ड का विज्ञापन, 70 वर्षीय बुजुर्ग के ₹11.29 लाख पार,,,,
साइबर ठगी का तीसरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया पर दिखे एक विज्ञापन पर भरोसा करना 70 वर्षीय बुजुर्ग को भारी पड़ गया। उस्लापुर स्टेशन के पास अल्का एवेन्यू निवासी पवन चक्रवर्ती को 11 अक्टूबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर आईसीआईसीआई बैंक के लोगो के साथ वरिष्ठ नागरिक पेंशन कार्ड बनवाने का विज्ञापन दिखाई दिया।विज्ञापन पर भरोसा कर उन्होंने उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक किया। इसके कुछ समय बाद एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने पेंशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया का हवाला देते हुए बुजुर्ग से पैन कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी और एटीएम कार्ड से संबंधित विवरण मांगे। विज्ञापन को वास्तविक समझकर उन्होंने मांगी गई जानकारी साझा कर दी।इसके बाद उनके बैंक खाते से लगातार नौ बार लेनदेन कर कुल 11 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से बड़ी रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। सिविल लाइन पुलिस ने 26 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की पहचान और ठगी गई रकम की बरामदगी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस की जांच तेज, ऑनलाइन लालच से बचने की अपील
शहर के एएसपी पंकज पटेल के मुताबिक, तोरवा और सरकंडा थाना क्षेत्रों में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। तोरवा में 8 लाख और सरकंडा में 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। दोनों मामलों में पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने या कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने के दावों पर बिना जांच भरोसा न करें। इसी तरह बैंक अथवा सरकारी योजना के नाम पर सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों और अनजान लिंक से भी सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें।तीन मामले, ₹26.29 लाख की ठगी—निवेश में दोगुने मुनाफे का लालच हो या पेंशन कार्ड का झांसा, साइबर ठग लोगों की बचत पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन सतर्कता ही ठगी से बचाव का सबसे अहम उपाय है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,