""""8 NEWS CG -""""रेल दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों को ₹2 लाख देने का आदेश""""बिलासपुर जिला उपभोक्ता आयोग का फैसला"""बीमा कंपनी को ब्याज और क्षतिपूर्ति देने के भी निर्देश,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
₹20 सालाना प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से मिला न्याय, रेल दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों को ₹2 लाख देने का आदेश,,,,

बिलासपुर जिला उपभोक्ता आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को ब्याज और क्षतिपूर्ति देने के भी निर्देश,,,,
बिलासपुर- महज 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत रेल दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों को राहत देते हुए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बिलासपुर ने बीमा कंपनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग ने मामले में सेवा में कमी के आधार पर बीमा कंपनी के विरुद्ध आदेश पारित किया है।
प्राप्त आदेश के अनुसार, यह मामला परिवाद क्रमांक DC/375/CC/72/2026 से संबंधित है। परिवादी नोहर वैष्णव, निवासी ग्राम खुरदुर, तहसील कोटा, जिला बिलासपुर ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 35 के अंतर्गत परिवाद प्रस्तुत किया था। इसमें द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा पंजाब नेशनल बैंक की कोटा शाखा को विपक्षी पक्षकार बनाया गया था।
परिवाद में बताया गया,,कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमित महिला की दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद भी बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसे सेवा में कमी बताते हुए परिवादी ने 2 लाख रुपये की बीमा राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज, मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 50 हजार रुपये तथा वाद व्यय के लिए 10 हजार रुपये सहित अन्य उचित अनुतोष दिलाने की मांग की थी।मामले की सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बिलासपुर ने 27 अक्टूबर 2026 को आदेश पारित किया। आयोग के आदेश का मुख्य बिंदु बीमा कंपनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान करने का निर्देश है।
यह फैसला उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो कम प्रीमियम वाली बीमा योजनाओं से जुड़े हैं। साथ ही यह संदेश देता है कि बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद नियमानुसार दावा प्रस्तुत किए जाने पर पात्र परिजनों को बीमा लाभ दिलाने के लिए उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,