""""8 NEWS CG -""""एसईसीएल में खेल और सुरक्षा को बढ़ावा: अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, 33 सुरक्षा प्रहरियों का प्रशिक्षण पूर्ण,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,एसईसीएल में खेल और सुरक्षा को बढ़ावा: अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, 33 सुरक्षा प्रहरियों का प्रशिक्षण पूर्ण,,,,
मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की 16 टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग,,बिलासपुर -एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने हॉकी मैदान पर गोल कर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री दास ने कहा कि हॉकी जैसे तेज गति के खेल में टीमवर्क, समन्वय और मानसिक दृढ़ता का विशेष महत्व है। खेल के मैदान में सीखे गए ये गुण कार्यस्थल पर भी सफलता प्राप्त करने में सहायक होते हैं। उन्होंने एसईसीएल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, बेहतर खेल सुविधाएँ विकसित करने तथा खिलाड़ियों को बड़े मंचों तक पहुँचने के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।इस अवसर पर मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, जेसीसी, कल्याण मण्डल, सिस्टा/एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, अधिकारी , कर्मचारी एवं डीएवीस्कूल प्रिंसिपल उपस्थित रहे। समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक (कल्याण) श्री बी.सी. सेठी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री विवेक सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री आस्तिक साहू ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं कल्याण विभाग में पदस्थ वरिष्ठ डीईओ श्री राजेश हेनरी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।
एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित,,,,बिलासपुर -साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव संसाधन संस्थान, इंदिरा विहार, बिलासपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास उपस्थित रहे।प्रथम बैच के 33 प्रशिक्षुओं ने लगभग एक माह का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। 16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को कंपनी की नीतियों एवं नियमों, सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं, हथियार संचालन तथा शारीरिक एवं मानसिक दक्षता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य सुरक्षा प्रहरियों को आवश्यक कौशल, अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा से सुसज्जित करना है।अपने संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा, “वर्दी कोई सामान्य वस्त्र नहीं, आपकी पहचान है, आपके चरित्र, अनुशासन और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।” उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने आचरण में संयम, व्यवहार में शालीनता तथा निर्णयों में विवेक बनाए रखने का आह्वान किया।प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि श्री बिरंची दास द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मा.सं./सुरक्षा) श्री सुवंकर परिड़ा, महाप्रबंधक (एच.आर.डी.) श्री बी.सी. सेठी, सुरक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट कमांडर बी. दक्षिणामूर्ति, अधिकारी, प्रशिक्षक एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी कार्यक्रम कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सतर्क एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें