""""8 NEWS CG -""""बिलासपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 418 किलो बतासा नष्ट; निर्माण फर्म सीलबंद,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,बिलासपुर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 418 किलो बतासा नष्ट; निर्माण फर्म सीलबंद

चांटीडीह में अस्वच्छ परिस्थितियों में हो रहा था बतासा निर्माण, मौसा जी स्वीट्स से पेड़ा और काजू कतली के नमूने लिए गए

बिलासपुर- त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बिलासपुर में कार्रवाई की। चांटीडीह के वार्ड क्रमांक 47 स्थित श्री राम कनफेक्शनरी में अस्वच्छ परिस्थितियों में बतासा निर्माण किए जाने पर विभागीय टीम ने 418 किलोग्राम बतासा नष्ट कराया। साथ ही, निर्माण इकाई को सुधार कार्य पूरा होने तक अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, आयुक्त खाद्य सुरक्षा, छत्तीसगढ़ और कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री राम कनफेक्शनरी का औचक निरीक्षण किया गया। फर्म के संचालक रामदास साहू हैं। निरीक्षण के दौरान परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियों में बतासा निर्माण किए जाने की बात सामने आई। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर टीम ने मौके पर मौजूद 28 कैरेट, कुल 418 किलोग्राम बतासा नष्ट कराया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 27,170 रुपये बताई गई है।मौसा जी स्वीट्स से लिए गए नमूने,,इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौसा जी स्वीट्स की निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया। यहां से गुणवत्ता जांच के लिए पेड़ा और काजू कतली के विधिक नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी मौजूद रहे,,खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,