""""8 NEWS CG -""""सकरी पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिलें कीं बरामद, नाबालिग सहित 5 के खिलाफ कार्रवाईदो अलग-अलग मामलों का खुलासा,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,

सकरी पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिलें कीं बरामद, नाबालिग सहित 5 के खिलाफ कार्रवाई

दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 92 हजार रुपये

बिलासपुर- वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल चार वयस्क आरोपियों और एक अपचारी बालक सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। बरामद मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 92 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

हीरो एचएफ डीलक्स चोरी के मामले में दो आरोपी

पहले मामले में प्रार्थी आशु कुमार यादव की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AS 6106 चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 852/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ और प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

इस मामले में मयंक उपाध्याय (21 वर्ष), निवासी सैदा जुनापारा, थाना सकरी और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19 वर्ष), निवासी ग्राम सैदा, दीनदयाल कॉलोनी, थाना सकरी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

बजाज पल्सर चोरी में दो युवक और एक अपचारी बालक

दूसरे मामले में अटल आवास सकरी निवासी नितेश महलांगे की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CE 7839 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 981/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच की।

जांच और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अभिषेक सिंह (22 वर्ष), निवासी कुदुदंड, लव सिंह गली तथा अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू (20 वर्ष), निवासी नेहरू नगर, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर के साथ एक अपचारी बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस टीम की रही भूमिका

दोनों मामलों में चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे, उपनिरीक्षक गणेश राम महिलांगे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डे, वरिष्ठ आरक्षक नर्मदा साहू और आरक्षक पवन बंजारे की भूमिका रही।

सकरी पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और संबंधित मामलों में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,