""""8 NEWS CG -""""सकरी थाना क्षेत्र में देर रात 50 वर्षीय अधेड़ महिला की चाकू मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में संदिग्ध आरोपी,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सकरी थाना क्षेत्र में देर रात 50 वर्षीय अधेड़ महिला की चाकू मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में संदिग्ध आरोपी,,,,

मेड्रा गांव में देर रात हुई वारदात, 50 वर्षीय राजकुमारी यादव की अस्पताल में मौत; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

बिलासपुर-न्यायधानी बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेड्रा में देर रात एक अधेड़ महिला की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 50 वर्षीय राजकुमारी यादव की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,,,,प्राप्त जानकारी के अनुसार,  ग्राम मेड्रा में देर रात अज्ञात कारणों से राजकुमारी यादव पर चाकू से हमला किए जाने की घटना हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस,,,,घटना की जानकारी मिलते ही सकरी थाना प्रभारी संजय शिंदे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने की कार्रवाई शुरू की गई।हिरासत में संदिग्ध आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ़ सोनू उर्फ़( बोनफिक्स ), पूछताछ जारी,,पुलिस ने मामले में संदिग्ध आरोपी को  हिरासत में लिया है। उससे महिला की हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और वारदात के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों, साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, वहीं मृतका महिला का शव पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल के मर्करी में भिजवा दिया गया है,,,,,जानकारी के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। हत्या के कारण तथा घटनाक्रम के अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,