"""8 NEWS CG -"""देर शाम शिव घाट के पास अरपा नदी में मिला"""53 वर्षीय व्यक्ति का शव,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,शिव घाट के पास अरपा नदी में मिला 53 वर्षीय व्यक्ति का शव, गुमशुदगी की रिपोर्ट थी,,दर्ज
सरकंडा पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव को नदी से निकलवाया, मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू,,, 

बिलासपुर- सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव घाट के पास अरपा नदी में देर शाम एक 53 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान नरेन्द्र सिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी मुक्तिधाम, सरकंडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के लापता होने की रिपोर्ट पहले से ही सरकंडा थाने में दर्ज थी। नदी में शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मर्ग कायम, मौत के कारणों की जांच जारी
घटना के बाद सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक किन परिस्थितियों में नदी तक पहुंचे और उनकी मौत किन कारणों से हुई।
फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,