""""8 NEWS CG -""""न्यायधानी में अपराध और नशे पर पुलिस का शिकंजा"""अवैध शराब, लूट और मारपीट के मामलों में कार्रवाई;"""6 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई""" 49 दिवसीय साइबर जागृति अभियान का भव्य समापन,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
न्यायधानी में अपराध और नशे पर पुलिस का शिकंजा: अवैध शराब, लूट और मारपीट के मामलों में कार्रवाई; 6 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 49 दिवसीय साइबर जागृति अभियान का भव्य समापन,,,,,

बिलासपुर-जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक.रजनेश सिंह के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री, लूट, मारपीट और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं दूसरी ओर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाए गए 49 दिवसीय साइबर जागृति महाअभियान का भी भव्य समापन किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान जिले के 18 लाख से अधिक नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।
सीपत में कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,,
सीपत पुलिस ने ग्राम फरहदा के दैहानपारा में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए,,दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,600 रुपये है, बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों में रूखमणी भोई पति स्वर्गीय मनोज भोई, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा थाना सीपत तथा अमृत निषाद पिता समारू निषाद, उम्र 55 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द बूटापारा थाना तोरवा शामिल हैं।पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बिल्हा में अवैध गतिविधियों और विवादों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 6 गिरफ्तार,,,,
थाना बिल्हा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बीट भ्रमण और जनसंपर्क के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार ग्राम भैसबोड़ के ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब बिक्री और जुआ जैसी गतिविधियों को लेकर शिकायत दी थी। वहीं ग्राम भटगांव में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट के मामले में भी कार्रवाई की मांग की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा टीम गठित कर संबंधित लोगों की पतासाजी की गई। इसके बाद शक्ति साहू, प्रदीप मानिकपुरी, रामकुमार आनंद, महेश कोसले, जमुना बाई मनहर और राजेश बंजारे के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब, जुआ और अन्य अनैतिक गतिविधियों के संबंध में मिलने वाली सूचनाओं पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
चकरभाठा में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार,,,
चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहित यादव पिता स्वर्गीय मंगलू यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी बुन्देला थाना चकरभाठा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक डिब्बों में कुल 30 लीटर हाथभट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 6,000 रुपये बताई गई है।आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कोरी डैम में लूट का खुलासा, ACCU की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार,,,,,
कोटा थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल कोरी डैम में हुई लूट के मामले में कोटा पुलिस ने ACCU की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 और एक POCO मोबाइल बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों में गुरजीत सिंह उर्फ बंटी, उम्र 29 वर्ष, निवासी कुंवारीमुड़ा थाना कोटा तथा रामजी यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम घासीपुर थाना रतनपुर शामिल हैं। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को प्रार्थिया अपने साथियों के साथ कोटा बैंक संबंधी काम से आई थी। काम पूरा होने के बाद वे कोरी डैम घूमने गए थे, जहां तीन अज्ञात युवकों ने प्रार्थिया के साथी के साथ मारपीट कर बैग और मोबाइल लूट लिया था।1 अक्टूबर को शिकायत मिलने के बाद कोटा पुलिस ने अपराध क्रमांक 841/2026, धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें कोटा के नाका चौक क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना स्वीकार की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
जिला अस्पताल में मरीज से मिलने आए युवक से शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध पर मारपीट,,,,
थाना तारबाहर पुलिस ने जिला अस्पताल में मरीज से मिलने आए एक युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार प्रार्थी कार्तिक वैष्णव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सरसेनी थाना मस्तूरी अपनी भाभी की डिलीवरी होने के कारण जिला अस्पताल आया था। अस्पताल के गार्ड रूम के पास आरोपी साजन सिंह पिता भरत सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 भवानी नगर सिरगिट्टी ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे।रकम देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की। शिकायत मिलने पर तारबाहर पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। मामले में धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

18 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
इसी बीच बिलासपुर पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया गया 49 दिवसीय साइबर जागृति महाअभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों, ग्रामीणों, शासकीय कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। पुलिस के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों और नवाचारों के माध्यम से 18 लाख से अधिक नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।
सात सप्ताह में अलग-अलग वर्गों को किया गया जागरूक
अभियान को सात सप्ताह में विभाजित कर अलग-अलग वर्गों पर विशेष फोकस किया गया। पहले सप्ताह विद्यार्थियों एवं युवाओं, दूसरे सप्ताह बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं, तीसरे सप्ताह वरिष्ठ नागरिकों, चौथे सप्ताह महिलाओं एवं छात्राओं, पांचवें सप्ताह असंगठित क्षेत्र के युवाओं एवं श्रमिकों, छठे सप्ताह शासकीय संस्थाओं तथा सातवें सप्ताह ग्रामीण एवं अर्धसैनिक क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक किया गया।
इस दौरान साइबर संवाद, साइबर जुम्बा, साइबर जागृति रक्षा सूत्र, नुक्कड़ नाटक, साइबर प्रश्नोत्तरी, साइबर जागृति नाटक एवं नृत्य, साइबर सुरक्षा खेल उत्सव, खेल गतिविधियां, रेडियो प्रसारण, साइबर जागृति गीत, साइबर उड़ान, साइबर फ्रॉड मटका फोड़ और साइबर ग्राम चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।गणेश पंडालों में भी पुलिस टीमों ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर सुरक्षित सुप्रभात जैसे अभियानों के माध्यम से भी नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर विशेष जोर,,,अभियान के दौरान डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड, QR कोड फ्रॉड, फिशिंग, विशिंग, स्मिशिंग, OTP फ्रॉड, KYC फ्रॉड, बैंकिंग एवं कार्ड फ्रॉड, SIM स्वैप, पहचान की चोरी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, सेक्सटॉर्शन, मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो और डीपफेक जैसे साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।
पुलिस ने विशेष रूप से समझाया कि कोई भी पुलिस अधिकारी अथवा जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को 'डिजिटल अरेस्ट' नहीं करती और न ही किसी खाते में पैसे जमा कराने के लिए कहती है।
अभियान के दौरान DPS के 9 वर्षीय छात्र स्वास्तिक झा द्वारा साइबर अपराधों और उनसे बचाव के संबंध में साझा की गई जानकारी ने पुलिस अधिकारियों को प्रभावित किया। उसकी जागरूकता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का सम्मान,,,
समापन समारोह में अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा सहयोगी संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां भी हुईं।कार्यक्रम में डीआईजी/एसएसपी श्री रजनेश सिंह, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, सीएसपी सिविल लाइन श्री परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, प्रतिभागी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।बिलासपुर पुलिस की नागरिकों से अपील,,,,पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, UPI PIN, ATM PIN और पासवर्ड किसी से साझा न करें। अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें और वीडियो कॉल पर पुलिस, CBI, ED या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर धमकाने वालों से सावधान रहें।किसी साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने तथा नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल से संपर्क करने की अपील की गई है।बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि अपराध, नशे के अवैध कारोबार और साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई तथा जनजागरूकता का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,