""""8 NEWS CG -""""खाई में गिरी महिंद्रा जायलो, 7 लोग घायल; मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
चिरमिरी में खाई में गिरी महिंद्रा जायलो, 7 लोग घायल; जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार
बिलासपुर /चिरमिरी, एमसीबी-छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी में बड़ा बाजार से हल्दीबाड़ी जाने वाले मार्ग पर एक महिंद्रा जायलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, कार में तीन महिलाएं और चार पुरुष सवार थे। सभी चिरमिरी के गोदरीपारा से भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ा बाजार–हल्दीबाड़ी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में शामिल एक बुजुर्ग महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किए जाने की जानकारी है।खस्ताहाल सड़क और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद बड़ा बाजार–हल्दीबाड़ी मार्ग की सड़क की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर सड़क के तीखे मोड़ों, गड्ढों और क्रैश बैरियर की कमी को लेकर चिंता जताई जा रही है।
हालांकि, कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हादसे ने एक बार फिर इस मार्ग पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और सड़क की स्थिति सुधारने की जरूरत को सामने ला दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें