"""8 NEWS CG -""""वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,,,, अरविंद दिवाकर गिरफ्तार; तीन एक्टिवा चोरी के मामलों की जांच"""ACCU और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,,,,,,
बिलासपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, अरविंद दिवाकर गिरफ्तार; तीन एक्टिवा चोरी के मामलों की जांच
ACCU और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सिविल लाइन व सिटी कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी के मामलों की जांच तेज
बिलासपुर- शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए अरविंद दिवाकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरविंद दिवाकर, पिता दानी दिवाकर, निवासी अटल आवास, सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुई तीन होंडा एक्टिवा से जुड़े मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले थाना सिविल लाइन क्षेत्र और एक मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
तीन एक्टिवा चोरी के मामलों की जांच,,,,,पुलिस के मुताबिक, पहला मामला उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर का है, जहां 15 मई 2026 को होंडा एक्टिवा 125 (क्रमांक CG28V0969) चोरी हुई थी। इस संबंध में 16 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।दूसरी घटना 19 अक्टूबर 2026 को राजेंद्र नगर स्थित किरण कुंज हॉस्टल के गेट के सामने हुई, जहां से पर्ल व्हाइट रंग की होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG12BW5746) चोरी हो गई। इस मामले में 23 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
वहीं, तीसरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा का है। यहां 24 सितंबर 2026 को होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG10BD7043) चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 25 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।संयुक्त टीम की कार्रवाई, वैधानिक प्रक्रिया जारी
कार्रवाई में थाना सिविल लाइन के प्रधान आरक्षक विश्वदीप त्रिपाठी सहित ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक तथा आरक्षक बीरेंद्र राजपूत और योगेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है,,,पुलिस ने वाहन मालिकों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करने, हैंडल लॉक सहित अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन चोरी की सूचना तत्काल नजदीकी थाने में देने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें