""""8 NEWS CG -""""जिला अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड से पांच मोबाइल चोरी, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध की पुलिस कर रही"""तलाश,,,,,,
जिला अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड से पांच मोबाइल चोरी, CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखने का दावा,,,,,
बिलासपुर-जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और वार्ड नंबर 102 से कुल पांच मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। मामले में तारबाहर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(a) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिए जाने का उल्लेख आवेदन संबंधी विवरण में किया गया है।
मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीमपुर निवासी अरमान कोसले (21 वर्ष) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 18 अक्टूबर 2026 को अपनी बीमार बहन सुमिक्षा कुमारी कोसले का इलाज कराने बिलासपुर जिला अस्पताल आया था, जहां उसे भर्ती कराया गया था।शिकायत के मुताबिक, 20 अक्टूबर को अरमान अपने घर चला गया था। रात में अस्पताल में उसकी मां राजकुमारी कोसले और पिता रामकिशुन कोसले बहन की देखभाल के लिए मौजूद थे। मां ने अपना रियलमी C-53 और बहन का पोको C-61 मोबाइल टेबल की दराज में रखा था। सुबह दोनों मोबाइल वहां नहीं मिले।इसके बाद आसपास पूछताछ की गई और अस्पताल में लगे CCTV कैमरों के फुटेज देखे गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति अस्पताल के अलग-अलग वार्डों से पांच मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।चोरी गए मोबाइलों में राजकुमारी कोसले का रियलमी C-53, सुमिक्षा कुमारी कोसले का पोको C-61, गणेश नगर निवासी हसीना बेगम का ओप्पो A3X, लिंगियाडीह निवासी मंजू वर्मा का ओप्पो K12 और न्यू सरकंडा बंगाली क्षेत्र की निवासी सतरूपा नेताम का वीवो Y400 Pro शामिल हैं।अरमान कोसले ने इस संबंध में थाना तारबाहर में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन संबंधी विवरण के अनुसार, पुलिस ने धारा 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। चोरी के मामले में संदिग्ध की पहचान और मोबाइल फोन की बरामदगी से संबंधित जानकारी सामने आना बाकी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें