""""8 NEWS CG -""""रायपुर में आवारा मवेशियों पर सवाल से लेकर GPM अस्पताल में नवजात का शव मिलने तक, खड़गवां में दामाद ने ससुर को मार डाला और सूरजपुर में बकरे की छलरी की सब्जी को लेकर पत्नी की हत्या—चार घटनाओं से उठे सुरक्षा और व्यवस्था पर गंभीर सवाल,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रायपुर में आवारा मवेशियों पर सवाल से लेकर GPM अस्पताल में नवजात का शव मिलने तक, खड़गवां में दामाद ने ससुर को मार डाला और सूरजपुर में बकरे की छलरी की सब्जी को लेकर पत्नी की हत्या—चार घटनाओं से उठे सुरक्षा और व्यवस्था पर गंभीर सवाल,,,,
दीनदयाल उपाध्याय नगर में सांड के हमले से घायल शर्मा परिवार से मिले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय,,,
रायपुर-रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 में खुलेआम घूम रहे मवेशियों और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय रहवासियों की शिकायतें सामने आई हैं। इसी सिलसिले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सांड के हमले में घायल शर्मा जी और उनके बच्चे से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना।स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रहवासियों का कहना है कि मवेशियों और सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।मुलाकात के दौरान विकास उपाध्याय ने व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कितनी शिकायतों और कितनी घटनाओं के बाद विधायक, महापौर, पार्षद और नगर निगम इस समस्या को गंभीरता से लेंगे।उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने, सड़कों पर खुलेआम घूम रहे मवेशियों को हटाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
जिला अस्पताल के महिला शौचालय में मिला नवजात का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,,,,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल के महिला शौचालय में अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुरक्षित रखवाया गया है।बताया जा रहा है कि घटना को दो दिन बीत जाने के बावजूद नवजात को शौचालय में छोड़ने वाले व्यक्ति या महिला का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दिन-रात मरीजों और परिजनों की आवाजाही वाले अस्पताल परिसर में नवजात का शव महिला शौचालय तक पहुंचने के बावजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी, इसे लेकर चर्चा है। साथ ही अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और कवरेज की भी जांच की जरूरत सामने आई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर डीएनए जांच भी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पत्नी को मायके से नहीं भेजने की रंजिश में दामाद ने ससुर की हत्या की, टांगी से किया हमला,,,,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/खड़गवां- एमसीबी जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम जरोंधा में पत्नी को मायके से वापस नहीं भेजने की रंजिश में दामाद द्वारा अपने ससुर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप गौड़ ने सोमवार रात सो रहे अपने ससुर पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, आरोपी रात के समय अपने ससुर के घर पहुंचा था। उस समय ससुर घर में अकेले खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने टांगी से उनके सिर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने घर चला गया।अगली सुबह परिजनों ने ससुर को खाट पर मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तत्काल खड़गवां थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ साइबर सेल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने संदेही आरोपी प्रदीप गौड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को मायके से वापस नहीं भेजने की रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त टांगी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बकरे की छलरी की सब्जी नहीं मिली तो नशे में पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई, मौत
सूरजपुर-जिले के चेन्द्रा चौकी क्षेत्र के ग्राम पलमा में बकरे की चमड़ी (छलरी) से बनाई गई सब्जी नहीं मिलने की बात को लेकर पति द्वारा पत्नी की कथित तौर पर लाठी-डंडे से पिटाई किए जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पलमा निवासी 32 वर्षीय रिंकू पैकरा ने घर में बकरे की चमड़ी (छलरी) की सब्जी बनाई थी। बताया जा रहा है कि वह अपने लिए सब्जी बचाकर गांव में एक परिचित को देने चला गया था। वापस लौटने पर जब उसे घर में बनाई गई सब्जी नहीं मिली तो वह नाराज हो गया।आरोप है कि नशे की हालत में रिंकू पैकरा ने अपनी पत्नी राजकुमारी पैकरा के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने के बाद राजकुमारी की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी रिंकू पैकरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस द्वारा घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,