""""8 NEWS CG -""""हत्या के मामले में तीनों आरोपी दोषी, विवेचक दामोदर मिश्रा की विवेचना से मिला"""न्याय,,,,साक्ष्यों की मजबूत कड़ी ने खोली हत्या की गुत्थी, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
उत्कृष्ट विवेचना और प्रभावी पैरवी ने दिलाई आरोपियों को उम्रकैद, विवेचक दामोदर मिश्रा की अहम भूमिका

बिलासपुर-सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदा में आपसी विवाद के दौरान ग्रामीण की हत्या के मामले में जिला न्यायालय ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय के इस फैसले में मामले के विवेचक दामोदर मिश्रा की उत्कृष्ट विवेचना और प्रकरण में की गई प्रभावी पैरवी महत्वपूर्ण रही।
मामला 4 अगस्त 2024 की शाम का है। ग्राम सैदा निवासी रामायण सूर्यवंशी के घर के सामने दो युवकों के बीच विवाद हो रहा था। रामायण सूर्यवंशी ने दोनों को घर से बाहर निकलकर विवाद करने से मना किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी राजेश सूर्यवंशी, योगेश सूर्यवंशी और रामकुमार सूर्यवंशी ने रामायण सूर्यवंशी की गला घोंटकर हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपियों ने मामले से बचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध ठोस साक्ष्य जुटाकर चालान न्यायालय में पेश किया।प्रकरण की विवेचना विवेचक दामोदर मिश्रा द्वारा गंभीरता और बारीकी से की गई। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य तथ्यों को व्यवस्थित रूप से संकलित कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते अभियोजन पक्ष आरोपियों के विरुद्ध आरोप प्रमाणित करने में सफल रहा।29 सितंबर को पंचम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छाया सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी राजेश सूर्यवंशी, पिता रामकुमार सूर्यवंशी, उम्र 35 वर्ष, योगेश सूर्यवंशी, पिता कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष तथा रामकुमार सूर्यवंशी, पिता वेद प्रसाद सूर्यवंशी, उम्र 50 वर्ष को हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए,,आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 100-100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
इस मामले में विवेचक दामोदर मिश्रा की उत्कृष्ट विवेचना और प्रभावी पैरवी को पुलिस की मजबूत केस तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर अपराध के आरोपियों को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा मिली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,