""""8 NEWS CG -""""त्योहार के मद्देनजर बिलासपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सघन जांच तेज, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए मिठाइयों व खाद्य पदार्थों के सैंपल,,,,,,
दीपावली से पहले मिठाइयों की जांच तेज, बिलासपुर में तीन प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य नमूने
मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, रिपोर्ट के आधार पर होगी वैधानिक कार्रवाई,,,,
बिलासपुर- दीपावली के त्योहार पर आम नागरिकों को मिलावटमुक्त एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए।अभिहित अधिकारी आर. आर. देवांगन के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड स्थित **सूर्या रॉयल स्वीट्स से खोवा (मावा), जूना बिलासपुर स्थित बजरंग प्रसाद भंडार से कुंदा एवं बेसन लड्डू तथा श्री बजरंगबली स्वीट्स से काजू कतली** के नमूने लिए गए।विभाग के अनुसार, संकलित सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत विधिवत सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,,इस जांच अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतीक तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश,,त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जांच अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।दीपावली के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के बाद ही संबंधित नमूनों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें