"""8 NEWS CG -"""" जलेबी दुकानदार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल""अस्पताल में इलाज जारी""आरोपी हिरासत में,,,,
जलेबी की खरीद-बिक्री की रकम को लेकर विवाद, दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला,,,,
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी रोड स्थित शनि मंदिर के पास की घटना, घायल दुकानदार अस्पताल में भर्ती; आरोपी ईश्वर बजाज पुलिस हिरासत में
बिलासपुर-शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जलेबी की खरीद-बिक्री की रकम को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में जलेबी दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक ईश्वर बजाज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी कॉलोनी रोड स्थित शनि मंदिर के पास का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 9 बजे जलेबी की खरीद-बिक्री से संबंधित रकम को लेकर दुकानदार और आरोपी युवक के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली बताया जा रहा यह विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान दुर्गाबाड़ा, आदर्श नगर निवासी ईश्वर बजाज ने धारदार हथियार से जलेबी दुकानदार पर हमला कर दिया।हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ,,मामले में सिरगिट्टी थाना प्रभारी यशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी ईश्वर बजाज को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।फिलहाल घायल दुकानदार की स्थिति तथा घटना में प्रयुक्त हथियार और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें