""""8 NEWS CG -"""" रोटरी क्लब द्वारा पोलियो जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन,,,,, पोलियो मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान,,,,,
पोलियो जागरूकता के लिए रोटरी क्लब ने किया"""आयोजन
रोटरी क्लब बिलासपुर क्वींस, रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड और नेक्स्ट जेन इंपैक्ट रोट्रेक्ट क्लब की ओर से संयुक्त रूप से पोलियो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक करना और पोलियो मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।कार्यक्रम की शुरुआत रनिंग से हुई, जिसमें क्लब के सदस्यों ने युवाओं के साथ मिलकर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।रनिंग के बाद क्लब की ओर से लगभग 200 बच्चों को एनर्जी ड्रिंक वितरित किया गया। इसके साथ ही लोगों को पोलियो से बचाव के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संदेश दिया गया।इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब बिलासपुर क्वींस की अध्यक्ष भारती सालुंके सहित क्लब के सदस्य, रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड और नेक्स्ट जेन इंपैक्ट रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पोलियो मुक्त भारत के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें