""""8 NEWS CG-""""छात्रा पर एसिड अटैक का खुलासा: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश"""दोनों आरोपी गिरफ्तार,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
छात्रा पर एसिड अटैक का खुलासा: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार,,,,
बालोद-नगर के आमापारा क्षेत्र में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में छात्रा का प्रेमी यश सोनकर और उसका दोस्त करण कुंजाम आरोपी पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा का प्रेमी यश सोनकर इस बात से परेशान था कि उसकी प्रेमिका अन्य पुरुष मित्रों से बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर उसने अपने दोस्त करण कुंजाम, निवासी भैरमगढ़, से चर्चा की। इसके बाद दोनों ने छात्रा पर एसिड डालने की साजिश रची।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए पहले बालोद नगर में कुछ दिन पूर्व आयोजित गणेश विसर्जन झांकी के दौरान का समय तय किया था, लेकिन उस दिन उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों ने दोबारा मौका तलाशा।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को आरोपी करण कुंजाम ने कथित योजना के तहत छात्रा पर एसिड फेंका और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान छात्रा के प्रेमी यश सोनकर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं और साजिश का खुलासा किया।
इसके बाद फरार आरोपी करण कुंजाम की तलाश तेज की गई। पुलिस टीम ने उसे कोंडागांव से पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और न्यायालय में पेश किया।
घटना का खुलासा होने के बाद यह बात सामने आई कि छात्रा पर हमला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि कथित तौर पर उसके प्रेमी और उसके दोस्त द्वारा मिलकर रची गई साजिश का परिणाम था। मामले ने बालोद नगर में आक्रोश पैदा कर दिया है। नगरवासियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,