""""8 NEWS CG -"""सब्जी मंडी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, हंगामा...
सब्जी मंडी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, हंगामा...
बिलासपुर- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे स्थित तिफरा सब्जी मंडी में सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच की जा रही है।एएसपी पंकज पटेल ने ने बताया कि दयालबंद में रहने वाले बंधू मौर्य सब्जी व्यवसायी हैं। सब्जी व्यवसायी ने रविवार की सुबह मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश और व्यापारिक लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने बाजार में उनसे मारपीट की,इसका सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने पुलिस को सौंपा है। इधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बंधु मौर्य की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है! न्यायधानी का सबसे बड़ा लूट कांड हुआ और व्यापारी पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने दूसरे राज्य से सुपारी किलरो को गिरफ्तार करके इस मामले का खुलासा किया था,,,जिसमे यह भी बात सामने आयी थी कि सुपारी देकर हत्या का भी हो चुका है पहले भी प्रयास,,,पूर्व पार्षद बंधू मौर्य की व्यापारिक रंजिश को लेकर हत्या का प्रयास भी हो चुका है। कुछ दिन पहले दूसरे प्रदेश से शूटर बुलाकर पूर्व पार्षद बंधु मौर्य की हत्या का प्रयास किया गया था। कुछ कारणों से हमलावर सफल नहीं हो पाया, इसके बाद बंधु मौर्य सतर्क हो गया था। इधर रविवार को हुए इस विवाद के बाद पहले हुई घटनाओं को जोड़ा जा रहा है। अब सब की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है,,, वहीं पुलिस भी सभी तथ्यों को बारिकी से खँगाल रही है,, और जांच व कार्रवाई में जुट गई है!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें