""""8 NEWS CG -""""न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद महिला आरोपी की अपोलो अस्पताल में मौत,,,,,,
न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद महिला आरोपी की अपोलो अस्पताल में मौत
बिलासपुर -थाना तोरवा में दर्ज अपराध क्रमांक 542/26 के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद महिला आरोपी निशा ध्रुव (31 वर्ष), पति गोपीचंद ध्रुव की अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, जेल प्रबंधन द्वारा उपचार के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान रात 11:33 बजे उनकी मृत्यु हो गई।महिला आरोपी निशा ध्रुव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 331(4), 74 एवं 127(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज था। वह न्यायिक रिमांड पर जेल में निरुद्ध थीं।
फिलहाल, महिला की मृत्यु के कारणों तथा मामले में की जाने वाली आगे की कार्रवाई ज़ारी है!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें