""""8 NEWS CG -""""बिलासपुर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा: दुर्गा पंडालों में चेन चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार"""""मदनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक भी जेल भेजा,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर- जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि मदनपुर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।पुलिस टीम ने मदनपुर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसकी पहचान विकास दुबे (25 वर्ष), पिता रमाकांत दुबे, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।बिलासपुर- न्यायधानी में दुर्गा उत्सव के दौरान पंडालों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया ब्लेड भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को तेलीपारा निवासी 21 वर्षीय शौर्य कश्यप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी मां श्वेता कश्यप तेलीपारा रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में रात करीब 8:30 बजे आरती कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनकी मां के गले से करीब 14 ग्राम वजनी सोने की चेन चोरी कर ले गए। चेन की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 599/26 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने दुर्गा पंडालों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों की तलाश शुरू की।20 अक्टूबर को पुलिस को संदिग्ध महिलाओं के उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और पहचान की कार्रवाई के बाद आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान वर्षा बंसल (23), आशा बंसल (30) और सबिता उर्फ सरिता बंसल (30) के रूप में हुई है। तीनों केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी की निवासी बताई गई हैं।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने उसी दुर्गा पंडाल में एक अन्य महिला की चेन चोरी करने की बात भी बताई और चोरी की चेन अपनी साथी रीना बंसल को देने का उल्लेख किया है। मामले में घटना में प्रयुक्त ब्लेड जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,