""""8 NEWS CG -"""गोद ग्राम नेवसा में राष्ट्रीय सेवा योजना का भव्य आयोजन“नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
गोद ग्राम नेवसा में राष्ट्रीय सेवा योजना का भव्य आयोजन
“नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

बिलासपुर -अंचल के प्रतिष्ठित सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप महाविद्यालय के गोद ग्राम नेवसा, विकासखंड कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” 100 सप्ताह अभियान के अंतर्गत ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, ग्रामीण संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करना, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा मोहित जायसवाल जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमन दुबे, महाराज सिंह, जनपद सदस्य पुष्पेंद्र रवि जगत, सरपंच संगीता राजकुमार मरावी ग्राम नेवसा प्राचार्य डॉ संजय सिंह के आगमन पर ग्राम के लोगों ने भव्य स्वागत किया, इसके पश्चात मां सरस्वती और भारत माता की तस्वीर पर महालय अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ग्रामीण जनों, युवाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं ग्राम के वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन में ग्रामीण संस्कृति, सामाजिक एकता, खेल भावना और जनभागीदारी का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
सम्माननीय श्री मोहित जायसवाल जी, ग्रामीण अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस पारंपरिक खेल में भी सहभागी बने और गिल्ली डंडा खेल कर, उत्साह वर्धन किया,,,सम्माननीय.अमन दुबे जी, कार्यकारी अध्यक्ष, सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं मानवीय संवेदनाओं का विकास करना भी है। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जोड़कर जनसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ग्राम विकास एवं समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया और यहां मंच निर्माण स्कूल में पानी टंकी और बच्चों को बैठने की व्यवस्था के लिए टेबल कुर्सी की लिए सुविधा देंगे यह हमारा गोद ग्राम है इसमें सरकार की योजना के अनुरूप कार्य करेंगे और यहां के लोगों को जनहित में भाग लेंगे l इन्होंने पारंपरिक खेल को दिखा कबड्डी खेलते देखा बच्चों को और रस्सा फुगड़ी गिल्ली डंडा वहां ग्रामीण के बच्चों को खेलते देखकर उन्हें बहुत प्रसन्न हुआ ऐसा कार्यक्रम समाज के लिए और पारंपरिक खेल को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा आवाहन किया गया यह बहुत अच्छा कार्य है हमारे यहां के एनएसएस यूनिट को यह कार्यक्रम करने का मौका भारत सरकार के द्वारा मिल गया हैग्राम पंचायत के सरपंच संगीता राजकुमार मरावी  ने ग्राम नेवसा में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया एनएसएस सीएमडी कॉलेज का योगदान ग्राम के विकास, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सामूहिक सहभागिता का महत्व योगदान है।जनपद सदस्य, पुष्पेंद्र रवि जगत जनपद पंचायत कोटा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पारंपरिक खेल हमारी ग्रामीण संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी, रस्साकशी एवं गिल्ली-डंडा जैसे खेल शारीरिक सक्रियता के साथ-साथ सहयोग, अनुशासन और खेल भावना को भी बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा अपनी परंपराओं से जुड़े रहतेपारंपरिक खेलों ने बढ़ाया उत्साह,,,
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के रूप में विभिन्न पारंपरिक एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी, कुर्सी दौड़, रुमाल-दुपट्टा खेल, रस्साकशी तथा गिल्ली-डंडा प्रमुख रहे। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ भाग लिया। बालिकाओं एवं महिलाओं की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया गया,,,पारंपरिक खेलों के माध्यम से ग्रामीण अंचल की लोक संस्कृति एवं पुरानी खेल परंपराओं को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। साथ ही, खेलों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया।

ग्राम सेवा एवं सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सेवा की भावना को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीणों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता, पौधों के संरक्षण तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों को जनसेवा से जोड़ते हुए जागरूकता का संदेश दिया गया।

नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प
गोद ग्राम नेवसा में आयोजित इस कार्यक्रम ने महाविद्यालय और ग्रामीण समुदाय के बीच सहयोग एवं सहभागिता को और मजबूत करने का कार्य किया। पारंपरिक खेलों, जनजागरूकता और ग्राम सेवा के माध्यम से स्वयंसेवकों को ग्रामीण जीवन, सामुदायिक समस्याओं तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों को समझने का अवसर मिला।इस अवसर पर माय भारत निदेशक नितिन शर्मा बिलासपुर विशेष योगदान रहा ग्राम नेवसा के वरिष्ठजनों, ग्रामीणों, युवाओं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा समाज, नशा मुक्ति के प्रति  संवेदनशीलता विकसित करना और जनहित में सक्रिय योगदान देना भी है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में इनका रहा योगदान क्षेत्रीय निदेशक अशोक श्रोति भोपाल, राजकुमार वर्मा भोपाल, आशीष वासनिक भोपाल, चंद्रा यादव भोपाल, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वय डॉ मनोज सिन्हा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित लहरे, श्री दीपक सेठ, श्री रोशन कुमार, सुश्री श्वेता मिश्रा, सुश्री इंदु साहू,सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों आर्यन मनीष सिमरन सोनिया हर्षिता अल्मास उमेश आशीष सागर शिव मनीष दिवाकर प्रांशु, हर्ष लकी अंश उमेश आरुषि हेमंत संदीप रुनझुन रिया अंजलि नीरज अभिजीत सनी प्रहलाद सुनील ने आयोजन के संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम नेवसा के वरिष्ठजनों एवं ग्रामीण समुदाय का सहयोग कार्यक्रम की सफलता का महत्वपूर्ण आधार रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,